• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
 IST 8,  2009  00:57 नवंबर Last Updated :
हॉलीवुड से
ब्रिटेन की प्रख्यात पॉप गायिका लेडी गागा अगले महीने से शुरू होने जा रहे अपने संगीत समारोहों में एक राक्षस की वेश-भूषा में दिखेंगी। एक वेबसाइट के मुताबिक 'पैपराजी' की यह गायिका अपने अजाबोगरीब पहनावे के लिए प्रसिद्ध हैं। आयोजित होने जा रहे संगीत समारोहों के शीर्षक 'मोन्सटर बॉल' से उन्हें इन समारोहों के दौरान राक्षसों जैसी वेश-भूषा अपनाने की प्रेरणा मिली है।
निओमी कैम्पबेल अपनी खूबसूरती को लेकर सहमी हुई हैं। उन्हें भय है कि उम्र के बढ़ने के साथ कहीं वह अपनी खूबसूरती न खो दें। एक वेबसाइट के मुताबिक 39 वर्षीय नाओमी कहती हैं, "मैं सहमी हुई हूं और वह भी खासकर तब जबकि मेरी उम्र बढ़ रही है। निओमी ने कहा कि खूबसूरत बने रहने के लिए वह व्यायाम करती हैं। उन्होंने कहा, "जब तक लोग चाहेंगे तब तक मैं रैम्प पर चलूंगी।"
ब्रिटिश पॉप गायिका लिली एलेन ने मौज मस्ती कर रहे सैकड़ों को लोगों को उस वक्त नाराज कर दिया जब उनके धूम्रपान की वजह से आग लगने की सूचना देने वाला अलार्म बज उठा और लोगों को पार्टी स्थल से बाहर निकलना पड़ा। एक वेबसाइट के मुताबिक 'डीजल : यू म्यूजिक वर्ल्ड टूर पार्टी' के आयोजकों को संगीत रोककर लोगों से धैर्य रखने व पार्टी स्थल से निकलने के लिए कहना पड़ा।
हॉलीवुड अभिनेत्री चार्लीज थिरॉन उस वक्त टूट गई थीं जब घुटने की चोट की वजह से उनका बैले नर्तकी बनने का ख्वाब अधूरा रह गया था लेकिन ऐसे समय में उनकी मां ही थीं जिन्होंने उन्हें अभिनय की दुनिया में किस्मत आजमाने के लिए प्रोत्साहित किया। अभिनेत्री ने बताया, "मेरी मां ने कहा कि तुम अभिनय के क्षेत्र में किस्मत क्यों नहीं आजमातीं।"
'ट्रांसफोर्मर' स्टार मैगॉन फॉक्स को अपने पुराने प्रेमी ब्रायन आस्टिन ग्रीन की याद सताने लगी है और इसी के चलते वह फिर से उसकी बांहों में जाने की सोच रही हैं। पिछले दिनों दोनों को एक-दूसरे के हाथ में हाथ डाले घूमते देखा गया। इस जोड़े के बीच में प्यार और तकरार का दौर चलता रहता है यह जगजाहिर है लेकिन उनकी ताजा दोस्ती इस वर्ष फरवरी में खत्म हो गई थी।
पृष्ठ:
1
2
3
4
5
खोजें
फोकस
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने अपने पति की बेहतरी के लिए यहां एक मंदिर में 11 बकरों की बलि चढ़ाई है।