उद्घाटन जीईसी का...
नामी टेक्नोलॉजी कंपनी इन्फोसिस टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड के कर्मचारियों और मेहमानों को संबोधित करतीं देश में सत्तारूढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की अध्यक्ष सोनिया गांधी। श्रीमती गांधी ने कंपनी के मैसूर (कर्नाटक) स्थित प्रांगण में स्थापित किए गए ग्लोबल एजुकेशन सेंटर (जीईसी) का उद्घाटन किया। कंपनी की विज्ञप्ति के अनुसार जीईसी-1 और जीईसी-2 में एक साथ कुल मिलाकर 14,000 लोगों को प्रशिक्षण दिया जाना संभव है, और कंपनी के मैसूर (कर्नाटक) स्थित 337 एकड़ में फैले प्रांगण में बनाया गया संस्थान विश्व का सबसे बड़ा कॉरपोरेट एजुकेशन सेंटर है।