स्वयंवर राखी का...
एंटरटेनमेंट चैनल एनडीटीवी इमेजिन और बॉलीवुड की 'आइटम गर्ल' राखी सावंत अब मिलकर एक और धमाका करने जा रहे हैं... राखी चैनल के रियलिटी शो 'राखी का स्वयंवर' में खुद के लिए स्वयंवर रचाने जा रही हैं, जिसमें वह यह भी बताएंगी कि उनके होने वाले दूल्हे में क्या-क्या क्वालिटी होनी चाहिए, और देशभर से एकत्र हुए इच्छुक युवकों में से एक विजेता भी चुनेंगी... राखी का दावा है कि वह इस स्वयंवर के विजेता से सचमुच विवाह करेंगी... सो, अगर आप भी राखी से शादी करना चाहते हैं, तो तैयार हो जाइए दूल्हा बनने के लिए... राखी ने कहा है कि जब बड़े-बड़े सितारे अजीब-अजीब कारनामे कर सकते हैं, तो वह स्वयंवर क्यों नहीं रचा सकती...