मारुति भी चली गांव की ओर...
भाषा
जयपुर,
शुक्रवार,
नवंबर 21,
2008
देश में कार का विनिर्माण करने वाली विशालतम कंपनी मारुति-सुजुकी ने अब गांवों पर जोर देने की योजना बनाई है।
कंपनी का मानना है कि कार उद्योग में छाई मंदी से निपटने के लिए उसने गांवों की तरफ रुख किया है।
मारुति-सुजुकी ने ग्रामीण इलाकों में अपनी पहुंच को सुनिश्चित करने के लिए चालू वित्त वर्ष में लगभग 10 हजार रेजीडेंट डीलर सेल्स एग्जीक्यूटिवों को नियुक्त करने की योजना बनाई है।
कंपनी के अधिकारी मयंक पारीक ने कहा कि प्रमुख शहरों में बिक्री में दर्ज हुई गिरावट का कम करने के लिए मारुति-सुजुकी ग्रामीण बाजार का दोहन करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया, 'हमने भावी ग्रामीण ग्राहकों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अनूठा तरीका अपनाया है। हम दूरस्थ क्षेत्रों में ग्रामीणों को सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर नियुक्त करेंगे जो ग्रामीणों को स्थानीय भाषा में संवाद कर बिक्री को बढ़ाने में मदद करेंगे।