• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
SME
 IST 23,  2009  00:56 नवंबर Last Updated :
ऑटो गाइड
मई में मारुति सुजुकी की बिक्री बढ़ी
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
नई दिल्ली, सोमवार, जून 1, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने सोमवार को घोषणा की कि मई में उसके वाहनों की बिक्री में 15.7 फीसदी का इजाफा हुआ।

कंपनी ने एक वक्तव्य जारी करके कहा कि उसने इस वर्ष मई में कुल 79,872 वाहन बेचे जिनमें से 9,087 वाहनों का निर्यात किया गया। पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 69,001 वाहनों की बिक्री की थी।

कारों की 'ए 2' श्रेणी जिसमें 'अल्टो', 'वैगन-आर', 'जेन', 'स्विफ्ट', 'रिट्ज' और 'ए-स्टार' जैसी कारें आती हैं, में 20.7 फीसदी का इजाफा हुआ। कंपनी ने समीक्षा अवधि में इस श्रेणी की 53,760 कारें बेचीं जबकि गत वर्ष की समान अवधि में महज 44,539 वाहन बेचे गए थे।

कारों की 'ए 3' श्रेणी जिसमें 'एसएक्स 4' और 'डिजायर' जैसे मॉडल शामिल हैं की बिक्री में 14.1 फीसदी का इजाफा हुआ जबकि सी श्रेणी जिसमें ओमनी और वर्सा आती हैं, की बिक्री 25 फीसदी बढ़ी।

उल्लेखनीय है कि कंपनी ने इस महीने अपनी नई कांपैक्ट कार रिट्ज बाजार में उतारी है।

मई में कंपनी के निर्यात में 87.1 फीसदी का इजाफा हुआ और पिछले वर्ष की समान अवधि के 4,858 वाहनों की तुलना में इस वर्ष मई में उसने 9,087 वाहनों का निर्यात किया।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
दिवंगत पॉप गायक माइकल जैक्सन के एक सफेद रंग के दस्ताने की नीलामी 350,000 डॉलर में की गई।