• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
 IST 8,  2009  00:49 नवंबर Last Updated :
ऑटो गाइड
होंडा ने लॉन्च की 7 लाख रुपये की जैज
भाषा
नई दिल्ली, बुधवार, जून 10, 2009
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
होंडा ने बुधवार को भारत में बहु-प्रतीक्षित हैचबैक जैज लॉन्च की, जिसकी कीमत दिल्ली में 6.98 लाख से 7.33 लाख रुपये के बीच है।

होंडा मोटर कार्प और सिएल समूह के संयुक्त उद्यम होंडा सिएल कार्स इंडिया ने 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन वाली जैज के लॉन्च के साथ भारत के सबसे प्रतिस्पर्धी और भारी संख्या वाले छोटे कार के खंड में प्रवेश किया है।

होंडा सिएल के अध्यक्ष और मुख्य कार्याधिकारी मासाहिरो ताकेदागावा ने कहा कि होंडा जैज विशेष खंड की कार है और इसमें होंडा की सभी विशिष्टताएं मौजूद हैं। यह कार उनके लिए है, जो ताजातरीन और बेहतरीन प्रौद्योगिकी के साथ सबसे स्टाइलिश मॉडल की कार चाहते हैं।

कंपनी ने कहा कि जैज में यूरो-4 के मानदंडों के अनुरूप इंजन है। इसका उत्पादन शुरुआत में एचएससीआई के ग्रेटर नोएडा इकाई में किया जाएगा। कंपनी बाद में इसे राजस्थान के टपुकारा के संयत्र में ले जाएगा, जो फिलहाल निर्माणाधीन है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
टिप्पणियां
अच्छा है, पर महंगा है। कुछ नीचे आओ यार।
डॉ अ क sahu, dr.aksahu@gmail.com, Ranchi
 
खोजें
 
 
फोकस
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने अपने पति की बेहतरी के लिए यहां एक मंदिर में 11 बकरों की बलि चढ़ाई है।