यह ख़बर 06 नवंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

अटल की भतीजी ने किया रमन सिंह और नरेंद्र मोदी पर हमला

नई दिल्ली:

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री रमन सिंह को कांग्रेस से ज़्यादा अपनी पार्टी के बागियों से लड़ना पड़ रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला इनमें से एक हैं।

एनडीटीवी की सुनेत्रा चौधरी से बातचीत में उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर हमले किए और नरेंद्र मोदी को भी नहीं बख्शा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होने रमन सिंह पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री रमन सिंह झूठ बोलते हैं। रमन सिंह ने कभी बात ही नहीं की।
सुषमा स्वराज ने फोन किया था। सुषमा ने हालात जानने के लिए फोन किया। उन्होंने कहा कि अब पार्टी में लौटने का सवाल ही नहीं है।