यह ख़बर 21 फ़रवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

राहुल पर FIR को चुनौती देंगे : कांग्रेस

खास बातें

  • कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का कहना है कि पार्टी राहुल के खिलाफ दर्ज एफआईआर को अदालत में चुनौती देगी।
नई दिल्ली:

कांग्रेस ने राहुल गांधी पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों को खारिज किया है। केन्द्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा है कि जो रूट चार्ट जिला प्रशासन को दिया गया उसी के आधार पर रोड शो किया गया।

वहीं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का कहना है कि पार्टी राहुल के खिलाफ दर्ज एफआईआर को अदालत में चुनौती देगी। सिंह ने कहा कि प्रशासन ने रविवार की रात अचानक शिवरात्रि पर होने वाली भीड़ का हवाला देते हुए रूट बदलने को कहा जो कि ठीक नहीं है। दिग्विजय ने सवाल किया कि 17 फरवरी से लेकर 19 फरवरी की रात कर प्रशासन को पता नहीं था कि सोमवार को शिवरात्रि है। रोड शो का रूट बदले जाने को लेकर राहुल गांधी और अन्य लोगों के खिलाफ कानपुर के कैंट थाने में मामला दर्ज हुआ है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

17 की शाम से 19 की रात तक हमें इसमें कोई मनाही नहीं की गई। एसपीजी और प्रशासन ने मिलकर रूट तय किया उसकी मंजूरी दी जिसके हिसाब से हमारा प्रोग्राम बना। रात को साढ़े 8 बजे हमसे कहा जाता है कि आप इतने लम्बे रूट में मत चलाइये कम रूट में चलाइए। अरे भई! पहले आपने क्यों नहीं बताया। सारे हमारे लोग तय हो गए थे जगह तय हो गई थी और आप हमको अब बता रहे हैं और कारण क्या बता रहे हैं कि है 17 तारीख को नहीं पता था कि शिवरात्रि है।