यह ख़बर 16 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

बुत ढकने के मामले में दिग्विजय ने अलापा अपना राग

खास बातें

  • उत्तर प्रदेश में मायावती और हाथी के बुतों को ढकने के चुनाव आयोग के फ़ैसले पर दिग्विजय सिंह ने अपनी पार्टी कांग्रेस से अलग रुख़ अपनाया है।
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में मायावती और हाथी के बुतों को ढकने के चुनाव आयोग के फ़ैसले पर दिग्विजय सिंह ने अपनी पार्टी कांग्रेस से अलग रुख़ अपनाया है।

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग के फ़ैसले की आलोचना करते हुए कहा है कि अगर आयोग को हाथियों के बुतों से इतनी दिक्कत थी तो उसे बीएसपी के चुनाव चिह्न पर ही पाबंदी लगा देनी चाहिए थी।

उन्होंने कहा कि यूपी में कितने बुतों को ढका जा सकता है। दिग्विजय ने कहा कि अगर बुतों को ढक भी दिया जाए तो जीते−जागते हाथियों का क्या करेंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

दिग्विजय ने इस तरह के सवाल उठाते हुए कहा कि वो चुनाव आयोग के फैसले से सहमत नहीं हैं। दिग्विजय ने रविवार को यह बात तब कही जबकि एक दिन पहले ही कांग्रेस ने चुनाव आयोग के फ़ैसले का पूरी तरह से समर्थन किया था।