यह ख़बर 01 फ़रवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

यूपी में गांधी परिवार जुटा चुनाव प्रचार में

खास बातें

  • यूपी विधानसभा चुनाव प्रचार में आज से गांधी परिवार जोर-शोर से उतरने जा रहा है। सोनिया गांधी देवरिया और गोंडा में आज रैलियों को संबोधित करेंगी।
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार में आज से गांधी परिवार जोर-शोर से उतरने जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी यूपी के देवरिया और गोंडा में आज रैलियों को संबोधित करेंगी। इसके बाद 2 फरवरी को राहुल गांधी मेरठ में प्रचार के दौरान अजीत सिंह के साथ मंच पर दिखेंगे। ये आरएलडी और कांग्रेस की एक साथ पहली रैली होगी। सूत्रों की माने तो इसी दिन प्रियंका गांधी भी कांग्रेस के गढ़ अमेठी और रायबरेली में प्रचार करेंगी।

जानकार तो यहां तक मान रहे हैं कि प्रियंका का प्रचार अभियान इन दोनों विधानसभा क्षेत्र के आगे भी जा सकता है। अमेठी और रायबरेली में कुल 10 विधानसभा क्षेत्र हैं जिसमें से सात पर अभी तक कांग्रेस का राज है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com