यह ख़बर 05 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

सपा के प्रवक्ता पद से हटाए गए मोहन सिंह

खास बातें

  • समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह को गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से हटा दिया गया।
लखनऊ:

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह को गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से हटा दिया गया।

सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने एक बयान जारी कर कहा, "सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के निर्देशानुसार मोहन सिंह को राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से हटाया जाता है। उनके स्थान पर महासचिव राम गोपाल यादव को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।"

मोहन सिंह को राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से क्यों हटाया गया, इसका बयान में जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि बाहुबली नेता डीपी यादव को सपा में नहीं लिए जाने के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के फैसले पर सवाल उठाए जाने के कारण पार्टी नेतृत्व की नाराजगी झेलनी पड़ी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अखिलेश यादव के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए मोहन सिंह ने कहा था कि इस बारे में अंतिम फैसला सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह लेंगे। उन्होंने डीपी यादव की तारीफ करते हुए उन्हें सम्मानजनक नेता भी बताया था।