यह ख़बर 23 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

देहरादून : राहुल गांधी पर जूता फेंका गया

खास बातें

  • कांग्रेस पार्टी के महासचिव राहुल गांधी पर देहरादून के विकास नगर में जूता फेंका गया है।
  • जूता फेंकने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
देहरादून:

कांग्रेस पार्टी के महासचिव राहुल गांधी पर देहरादून के विकास नगर में जूता फेंका गया है।
जूता फेंकने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राहुल गांधी पर जब जूता फेंका गया तब वह एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। जूता मंच तक नहीं पहुंच पाया।

लोगों ने आरोपी युवक कुलदीप को पकड़ कर उसकी पिटाई आरंभ कर दी। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि उसे मारा न जाए। इस घटना के बाद राहुल गांधी ने अपना भाषण पूरा किया और लोगों से भी मिले। जूता फेंकने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इस घटना पर कांग्रेस प्रवक्ता का कहना है कि यह सस्ती लोकप्रियता के लिए उठाया गया कदम है। वहीं भाजपा ने इस तरह की निंदा करते हुए कानून बनाने की बात कही है।