यह ख़बर 21 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

उत्तराखंड में बीजेपी पर जमकर बरसीं सोनिया

खास बातें

  • कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार के चलते ही भाजपा को बार-बार मुख्यमंत्री बदलना पड़ा है।
अल्मोड़ा:

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर करारा हमला करते हुए कहा कि राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के चलते ही भाजपा को बार-बार मुख्यमंत्री बदलना पड़ा है। चुनावी रैली में सोनिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में भ्रष्टाचार के चलते कोई विकास नहीं हुआ। इस राज्य के गठन के बाद आज जो भी विकास कार्य दिखाई दे रहे हैं, वह सिर्फ 2002 से 2007 तक कांग्रेस शासन में ही किए गए थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा की लोगों के प्रति दुभार्वना तथा विकास कार्यों में कोई रुचि नहीं दिखाने के चलते पहाड़ों से युवकों और परिवारों का पलायन तेजी से बढ़ा है। सोनिया ने लोगों से अपील की कि उत्तराखंड में विकास को आगे बढ़ाने तथा युवा पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए कांग्रेस की सरकार बनाने में मदद करें, ताकि इस राज्य में फिर से लोग सकून महसूस कर सकें।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा कि केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार ने उत्तराखंड में भारतीय प्रबंधन संस्थान, राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) सहित कई विकासकारी कार्य किए। इसके साथ साथ ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल लाइन बिछाने की योजना की शुरुआत की गई है।