कल्याणपुर सीट पर पासवान परिवार के इस प्रिंस के सिर सजेगा ताज?

कल्याणपुर सीट पर पासवान परिवार के इस प्रिंस के सिर सजेगा ताज?

रामविलास पासवान, चिराग पासवान , अमित शाह (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

बिहार की कल्याणपुर सीट पर रामविलास पासवान के भतीजे प्रिंस राज का भविष्य दांव पर लगा है। कल्याणुपर से केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने अपने सांसद भाई रामचंद्र पासवान के बेटे प्रिंस राज को लोजपा के टिकट पर मैदान में उतारा है तो दूसरी ओर रिश्ते में उनके चाचा जनता दल (युनाइटेड) के उम्मीदवार व पूर्व सांसद महेश्वर हजारी चुनौती दे रहे हैं।

रामचंद्र पासवान के हैं बेटे
रामविलास पासवान के दो भाई हैं। पशुपति कुमार पारस और रामचंद्र पासवान। ये समस्तीपुर के सांसद रामचंद्र पासवान के बड़े बेटे हैं। कुशवाहा बाहुल्य यह विधानसभा क्षेत्र नए परिसीमन में 2008 में सुरक्षित क्षेत्र हो गया। यह समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में आता है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कल्याणपुर का कई बार दौरा कर चुके हैं
प्रिंस ने स्नातक तक की पढ़ाई दिल्ली में की। इसके बाद उन्होंने लंदन से इंटरनेशनल बिजनेस की पढ़ाई की। लोकसभा चुनाव 2014 में पिता रामचंद्र पासवान के लिए प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाई थी। वे 25 वर्ष के हैं। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव लड़ने की तैयारी में हूं। कहां से चुनाव लडूंगा, अभी यह तय नहीं है। पार्टी जहां कहेगी, वहां से चुनाव लडूंगा। हालांकि, वे कल्याणपुर आदि क्षेत्रों में कई बार दौरा कर चुके हैं। परिवार के बाहर की बात करें, तो रामविलास पासवान के दोनों दामाद भी राजनीति में हैं और चुनाव लड़ चुके हैं। रामविलास पासवान के समधी पुनीत राय भी फतुहा के विधायक थे।