LIVE Update : टाउन हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कहा 'मेरा मन 100 करोड़ लोगों से जुड़ा है'

LIVE Update : टाउन हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कहा 'मेरा मन 100 करोड़ लोगों से जुड़ा है'

टाउन हॉल में नरेंद्र मोदी

LIVE Update : टाउन हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कहा 'मेरा मन 100 करोड़ लोगों से जुड़ा है'

Aug 06, 2016 18:45 (IST)
- गौरक्षा के नाम पर कुछ लोग अपनी दुकानें खोल बैठे हैं, मुझे बहुत गुस्सा आता है
- कुछ लोग जो असमाजिक कामों में लिप्त रहते हैं, वे गौरक्षक का चोला पहन लेते हैं, राज्य सरकारें ऐसे लोगों का डॉजियर तैयार करें
- अधिकतर गायें कत्ल नहीं की जातीं, पॉलीथिन खाने से मरती हैं
- ऐसे समाजसेवक प्लास्टिक फेंकना बंद करा दें, गाय की रक्षा होगी
Aug 06, 2016 18:33 (IST)
भारत में मर्यादा का बहुत बड़ा प्रेशर है : पीएम
Aug 06, 2016 18:30 (IST)
हर व्यक्ति को ईश्वर ने ऊर्जा दी है, मेरे पास कुछ एक्सट्रा नहीं है : पीएम
Aug 06, 2016 18:29 (IST)
मेरा मन सवा सौ करोड़ लोगों से जुड़ा हुआ है, इसलिए मैं सोचता हूं कि जितना समय है उसे खपा दूं, खर्च कर दूं : पीएम
Aug 06, 2016 18:28 (IST)
मुझसे कई लोग पूछते हैं कि आप थकते नहीं है क्या? : PM
Aug 06, 2016 18:28 (IST)
विदेशों में बसे भारतीयों की अपनी साख है : पीएम
Aug 06, 2016 18:25 (IST)
विदेश नीति देश हित की नीति होती है : टाउन हॉल में पीएम मोदी
Aug 06, 2016 18:21 (IST)
हैंडलूम को मशहूर बनाना जरूरी : पीएम
Aug 06, 2016 18:16 (IST)
Rurban मिशन में 300 जगहों की निशानदेही की है : पीएम

Aug 06, 2016 18:15 (IST)
देश में शब्दों की राजनीति करने वालों की कमी नहीं : पीएम
Aug 06, 2016 18:15 (IST)
पीएम कृषि सिंचाई योजना से किसान को फायदा पहुंचाने की कोशिश : पीएम
Aug 06, 2016 18:11 (IST)
एक सेक्टर जो अर्थव्यवस्था को मजबूती दे सकता है, वह है कृषि क्षेत्र : पीएम
Aug 06, 2016 18:10 (IST)
ऐसा न सोचें कि हमारा कृषि सेक्टर गया-बीता है, परंपरागत खेती के तरीकों को जल्द से जल्द छोड़ना होगा  : पीएम मोदी
Aug 06, 2016 18:09 (IST)
ऐसा क्या करें कि किसान का बेटा किसानी के साथ गर्व से जुड़े : पीएम
Aug 06, 2016 18:07 (IST)
MyGov वेबसाइट के दो साल पूरा होने के मौके पर टाउन हॉल में प्रधानमंत्री जनता से बात कर रहे हैं.


Aug 06, 2016 18:01 (IST)
जनता के सवालों का जवाब देते पीएम नरेंद्र मोदी
Aug 06, 2016 18:00 (IST)
पीने का शुद्ध पानी मिले तो आधी बीमारियां ठीक हो जाएंगी : पीएम
Aug 06, 2016 17:55 (IST)


भारत सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में से एक है : पीएम मोदी
Aug 06, 2016 17:52 (IST)
कुछ ओपनियन मेकर अगर किसी पंचायत में कुछ हो जाए तो भी प्रधानमंत्री से ही सवाल पूछेंगे, जिला परिषद में होगा तो भी पीएम से ही जवाब मांगेगे, नगरपालिका में हो गया तो भी पीएम ही जवाब दें, यह राजनीतिक तौर पर ठीक है, टीआरपी के लिए भी शायद ठीक होगा लेकिन इसका दुष्परिणाम यह होता है कि पंचायत अपनी जिम्मेदारी महसूस नहीं करती, उसके कारण गवर्नेंस को बहुत नुकसान पहुंचता है : पीएम मोदी
Aug 06, 2016 17:49 (IST)
गुड गवर्नेंस के लिए हम कुछ शुरुआती कदम उठा रहे हैं : PM
Aug 06, 2016 17:48 (IST)
तय समय में जनता की शिकायत का निबटारा होना चाहिए : पीएम
Aug 06, 2016 17:47 (IST)
हमने कई प्रक्रियाओं को आसान और छोटा किया है : पीएम मोदी
Aug 06, 2016 17:43 (IST)
जिसकी जिम्मेदारी, उसकी जवाबदेही : टाउन हॉल में पीएम मोदी
Aug 06, 2016 17:43 (IST)
गुड गवर्नेंस में जिसकी जो जिम्मेदारी है, उससे उस जिम्मेदारी का हिसाब मांगना चाहिए, न नीचे मांगना चाहिए, न ऊपर मांगना चाहिए, तब सुधार होगा : पीएम मोदी
Aug 06, 2016 17:43 (IST)

Aug 06, 2016 17:40 (IST)
जो योजना बनाई, उसका फायदा जनता तक नहीं पहुंचा तो बदलाव नहीं : पीएम मोदी
Aug 06, 2016 17:39 (IST)
जितना महत्व नीतियों का है, उतना ही महत्व 'लास्ट माइल डिलेवरी' का है : पीएम मोदी
Aug 06, 2016 17:39 (IST)
अधिक वोट पाने के रास्ते खोजने पर ध्यान रहता है, इस उद्देश्य की वजह से कारवां बीच में रुक जाता है : टाउन हॉल में पीएम मोदी
Aug 06, 2016 17:36 (IST)
'जन भागीदारी लोकतंत्र' भारत जैसे विशाल देश के लिए आवश्यक है - पीएम मोदी
Aug 06, 2016 17:34 (IST)
MyGov से जुड़ने के लिए आप सबको बधाई देता हूं, धन्यवाद करता हूं - पीएम मोदी
Aug 06, 2016 17:33 (IST)
प्रधानमंत्री मोदी से गुड गवर्नेंस के बारे में नागरिक सवाल पूछ रहे हैं
Aug 06, 2016 17:30 (IST)
प्रधानमंत्री ने पीएमओ एप लॉन्च किया
Aug 06, 2016 17:28 (IST)
पीएम मोदी ने उन श्रोताओं से भी मुलाकात की जिन्होंने 'मन की बात' कार्यक्रम में अपने विचार रखे हैं.

Aug 06, 2016 17:24 (IST)
'एक भारत श्रेष्ठ भारत' प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देते पीएम मोदी
Aug 06, 2016 17:23 (IST)
Aug 06, 2016 17:20 (IST)

Aug 06, 2016 17:12 (IST)
टाउन हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे. थोड़ी देर में होंगे जनता से मुख़ातिब.
Aug 06, 2016 16:53 (IST)
टॉउन हॉल के अंतिम सत्र में पीएम मोदी का इंतज़ार करते दर्शक


Aug 06, 2016 16:41 (IST)
टाउन हॉल का चौथा सत्र समाप्त हुआ, पीएम मोदी के आगमन का इंतज़ार
Aug 06, 2016 16:26 (IST)
टाउन हॉल के चौथे सत्र में अरुण जेटली और रविशंकर प्रसाद ने चर्चा में भाग लिया.

Aug 06, 2016 16:20 (IST)
डिजिटल शासन प्रणाली एक स्पष्ट और पारदर्शी समाज का रास्ता खोलती है : रविशंकर प्रसाद
Aug 06, 2016 16:14 (IST)
टाउन हॉल में वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा 'सोशल मीडिया की भी एक जवाबदेही है.'
Aug 06, 2016 16:13 (IST)
Aug 06, 2016 13:30 (IST)

Aug 06, 2016 12:01 (IST)


दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में टाउन हॉल हो रहा है जिसमें करीब 2000 लोग हिस्सा ले रहे हैं.
Aug 06, 2016 11:55 (IST)

Aug 06, 2016 11:50 (IST)
पीएम नरेंद्र मोदी खुद को प्रधान सेवक कहते हैं और यह बात शासन प्रणाली में आए नागरिक केंद्रित बदलाव में नज़र आती है : रविशंकर प्रसाद
Aug 06, 2016 11:48 (IST)

Aug 06, 2016 11:27 (IST)
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने MyGovIndia के दो साल पूरा होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

Aug 06, 2016 09:46 (IST)
कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सत्र शाम 5 से 6 के बीच होगा. इससे पहले अलग अलग केंद्रीय मंत्रियों का सत्र चलेगा जहां वह जनता से रूबरू होंगे.
Aug 06, 2016 09:45 (IST)
इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लोगों का चयन पहले ही किया जा चुका है. करीब 2000 दर्शक टाउनहॉल में हिस्सा लेंगे जहां प्रधानमंत्री के साथ साथ केंद्रीय मंत्रियों से भी जनता सीधा सवाल कर सकती है.
Aug 06, 2016 09:42 (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'टाउनहॉल' में नागरिकों के साथ सीधा जुड़ेंगे. जहां एक तरफ मन की बात में वह रेडियो पर विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखते थे, वहीं 'टाउनहॉल' के ज़रिए वह जनता से सीधे मुख़ातिब होंगे और उनके सवालों के जवाब देंगे.