पीएम मोदी के कैबिनेट का विस्तार : आज 19 नए चेहरों ने ली शपथ

पीएम मोदी के कैबिनेट का विस्तार : आज 19 नए चेहरों ने ली शपथ

कैबिनेट विस्तार के तहत आज 19 मंत्रियों ने की शपथ ग्रहण

पीएम मोदी के कैबिनेट का विस्तार : आज 19 नए चेहरों ने ली शपथ

Jul 05, 2016 15:25 (IST)
नए मंत्रियों को पीएम मोदी ने नसीहत दी कि पहले जाकर काम सीख लें, फिर स्वागत कराएं। मैंने भी  पीएम बनने के बाद 4 महीने काम सीखा था।
Jul 05, 2016 14:16 (IST)
सभी 19 नए चेहरों को राज्यमंत्री बनाया गया।
Jul 05, 2016 13:22 (IST)
आज ढाई बजे नए मंत्रियों से पीएम मोदी मुलाकात करेंगे।
Jul 05, 2016 12:38 (IST)
संक्षिप्त ब्यौरा : केवल प्रकाश जावड़ेकर को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर प्रमोट किया गया है। जबकि, 19 नए चेहरों फग्गन सिंह कुलस्ते, विजय गोयल, अनिल माधव दवे, एसएस अहलुवालिया, रमेश चंदप्पा, राजेन गोहेन, रामदास अठावले, जसवंत सिंह भाभोर, अर्जुनराम मेघवाल, पुरुषोतम रुपाला, अजय टम्टा, महेंद्र नाथ पांडेय, कृष्णा राज, मनसुख भाई मंडविया, अनुप्रिया पटेल, सीआर चौधरी, पीपी चौधरी, सुभाष भामरे और एमजे अकबर को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।
Jul 05, 2016 12:16 (IST)
मोदी कैबिनेट से इन पांच मंत्रियों ने इस्तीफा सौंप दिया है-
रामशंकर कठेरिया, निहाल चंद, सांवरलाल जाट, मनसुख वसावा, एमके कुंदेरिया.
Jul 05, 2016 12:14 (IST)
मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में दिखा चुनावों पर फोकस, जानें कौन कहां से आया... जानने के लिए यहां क्लिक करें
Jul 05, 2016 12:07 (IST)
बीजेपी के लखनऊ कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए। केंद्रीय मंत्रिमंडल में अब से कुछ देर पहले 19 नए चेहरे शामिल किए गए हैं।

Jul 05, 2016 11:39 (IST)
राजस्थान से सांसद पीपी चौधरी और सीआर चौधरी, धुले से बीजेपी सांसद सुभाष भामरे ने भी शपथ ली।
Jul 05, 2016 11:34 (IST)
अपना दल की अनुप्रिया पटेल ने भी मंत्रिपद के लिए शपथ ली।

Jul 05, 2016 11:33 (IST)
गुजरात से राज्यसभा सांसद मनसुखभाई मंडविया ने ली मंत्रिपद के लिए शपथ। रीयल एस्टेट प्रवर समिति के सदस्य भी हैं मंडविया।
Jul 05, 2016 11:31 (IST)
यूपी विधानसभा में भी रहीं कृष्णा राज (शाहजहांपुर से सासंद) ने भी ली मंत्री पद की शपथ।


Jul 05, 2016 11:28 (IST)
जसवंत सिंह भाभोर, अजय टम्टा को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई। दोनों ने मंत्री पद की शपथ ली।
Jul 05, 2016 11:26 (IST)
अर्जुन राम मेघवाल, महेंद्रनाथ पांडेय ने भी मंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण की।
Jul 05, 2016 11:24 (IST)
जाने माने पत्रकार एमजे अकबर को भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली।


Jul 05, 2016 11:21 (IST)
अनिल माधव दवे को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली। पुरुषोत्तम रुपाला राज्य मंत्री बनाए गए।
Jul 05, 2016 11:17 (IST)
रमेश चंदप्पा जिगाजिनगी, राजेन गुहाई ने भी मंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन अशोक हॉल में हो रहा है शपथ ग्रहण समारोह।
Jul 05, 2016 11:14 (IST)
एसएस अहलुवालिया, विजय गोयल, रामदास अठावले ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
Jul 05, 2016 11:07 (IST)
पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को प्रमोशन दी गई, कैबिनेट मंत्री के तौर पर ली शपथ। वहीं, फग्गन सिंह कुलस्ते भी मंत्री बने।
Jul 05, 2016 11:01 (IST)
बीजेपी सांसद राम शंकर कठेरिया ने कहा- अमित शाह जी ने मुझसे कहा है कि मैं उनके साथ मिलकर पार्टी के लिए काम करूं, मैंने उन्हें कहा- जैसी आपकी आज्ञा....
Jul 05, 2016 10:36 (IST)
अपना दल की नेता और यूपी में ओबीसी लीडर अनुप्रिया पटेल ने NDTV से बात करते हुए कहा- पीएम ने जो बड़ा दायित्व दिया है, उसके लिए उनकी आभारी हूं। जो जिम्मेदारी मिलेगी, पूरी निष्ठा से करूंगी।



Jul 05, 2016 10:26 (IST)
गुजरात से राज्यसभा सांसद मनसुखभाई मंडविया और बीकानेर से सांसद अर्जुन मेघवाल राष्ट्रपति भवन के लिए साइकल पर निकले। कैबिनेट में इन्हें भी शामिल किया जाना है।

Jul 05, 2016 10:21 (IST)
सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके शपथ ग्रहण करने जा रहे मंत्रियों का वेलकम करते हुए ट्वीट किया :
Jul 05, 2016 10:18 (IST)
आज सुबह 11 बजे से कैबिनेट विस्तार संबंधी समारोह शुरू हो सकता है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने समारोह में आने में असमर्थता जतायी। उन्होंने ट्वीट किया :

Jul 05, 2016 09:36 (IST)
सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट विस्तार में प्रकाश जावड़ेकर को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जा सकता है।
Jul 05, 2016 08:59 (IST)
आइए जानें, उन 19 चेहरों के बारे में जिन्हें आज मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इन नेताओं का संक्षिप्त ब्यौरा जानने के लिए यहां क्लिक करें
Jul 05, 2016 08:08 (IST)
कैबिनेट विस्तार के तहत कुछ राज्य मंत्रियों को कैबिनेट रैंक मिलने की संभावना जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि नए मंत्रियों में दलितों की संख्या काफी अधिक हो सकती है।
Jul 05, 2016 07:26 (IST)
कैबिनेट विस्तार के तहत छह मंत्रियों की छुट्टी की जा सकती है : सूत्र

Jul 05, 2016 06:32 (IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार में बजट की सोच और प्राथमिकताएं प्रदर्शित होंगी।
Jul 05, 2016 05:48 (IST)
संभावित मंत्रियों की सूची में शामिल बड़े नामों में विजय गोयल, फग्गन कुलस्ते (पूर्व केंद्रीय युवा और खेल मामलों के मंत्री), दार्जिलिंग से बीजेपी सांसद एसएस अहलूवालिया (पूर्व आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री) और पीपी चौधरी हैं। चौधरी लाभ के पद पर गठित संयुक्त संसदीय कमेटी के प्रमुख हैं।
Jul 05, 2016 05:20 (IST)
इन्हें मिल सकती है तरक्की
खबर है कि जयंत सिन्हा को तरक्की मिल सकती है। इसके अलावा वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण को बड़ा मंत्रालय दिया जा सकता है। पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान और मुख्तार अब्बास नकवी का भी प्रमोशन संभव है।
Jul 05, 2016 04:43 (IST)
खबर है कि मंत्रिमंडल में 19 नए चेहरे शामिल होंगे
कैबिनेट विस्तार में बड़े मंत्रालयों में बड़े फेरबदल की संभावना है। 19 नए मंत्री शपथ लेंगे।  मंत्रिमंडल विस्तार में यूपी चुनावों का खास तौर पर ध्यान रखा गया है। सूत्रों की मानें तो वहां से तीन मंत्रियों को लिया जा रहा है।
Jul 05, 2016 04:42 (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं