सपोर्ट माय स्‍कूल- 1,000 स्‍वच्‍छ स्‍कूलों का मिशन

सपोर्ट माय स्‍कूल- 1,000 स्‍वच्‍छ स्‍कूलों का मिशन

सपोर्ट माय स्‍कूल- 1,000 स्‍वच्‍छ स्‍कूलों का मिशन
 

Nov 29, 2015 20:04 (IST)
Nov 29, 2015 20:00 (IST)
विश्वनाथ किनी ने कोका कोला और उनके सहयोगियों की ओर से 76 और स्कूलों को गोद लिया। इसी के साथ 1000 स्वच्छ स्कूलों का मिशन पूरा हुआ।
Nov 29, 2015 19:59 (IST)
वर्ल्ड विजन इंडिया के राष्ट्रीय निदेशक और सीईओ चेरिन थॉमस ने 100 स्कूलों को गोद लिया।
Nov 29, 2015 19:55 (IST)
रेडियो सिटी ने कैंपेन में 35,000 रुपये दान किए। विश्वनाथ किनी ने कोका कोला और उनके सहयोगियों की ओर से 56 स्कूलों के कायाकल्प का संकल्प लिया।
Nov 29, 2015 19:53 (IST)
अश्विनी अंगदी जन्म से ही देख पाने में असमर्थ है। लेकिन देखने की असमर्थता उनके लिए बाधा नहीं बनी और उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। आज वह देख पाने में असमर्थ छात्रों के लिए स्कूल चलाती हैं, जिसका नाम बलाकू है और बलाकू का अर्थ होता है रोशनी। अश्विनी को अपने काम के लिए कई अवॉर्ड मिले हैं। वो UN Special Envoy for Global Education in 2013 भी हैं।
Nov 29, 2015 19:39 (IST)
PLAN ने 50 स्कूलों को गोद लिया। SupportMySchool कैंपेन के तहत 747 स्कूलों के कायाकल्प के लिए फंड जुटाया गया।
Nov 29, 2015 19:35 (IST)
बच्चों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले और पिछले साल नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाले कैलाश सत्यार्थी ने बात की कि कैसे सरकार, सिविल सोसाइटी और कॉर्पोरेट सेक्टर साथ मिलकर एजुकेशन सेक्टर को प्रोत्साहित कर सकते हैं। उन्होंने कहा, इन तीनों को एक-दूसरे का समर्थन करना चाहिए और एक-दूसरे से सीख भी लेनी चाहिए। कैलाश ने कहा, दुखद बात ये है कि इन तीनों में आपसी विश्वास नहीं है, लेकिन मैं इस अविश्वास की खाई को पाटने के लिए कोशिश करता रहूंगा।
Nov 29, 2015 19:29 (IST)
स्वदेश फाउंडेशन की संस्थापक और मैनेजिंग ट्रस्टी जरीन स्क्रूवाला व फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी ने भारत के एजुकेशन सिस्टम पर बात की। उन्होंने कहा, स्कूलों को अपनी सुविधाओं पर गर्व होना चाहिए। यह तभी संभव है जब वहां सुविधाओं को बनाए रखा जाए।
Nov 29, 2015 19:05 (IST)
टीवी अभिनेता, एंकर और डांसर हुसैन क्वाजेरवाला ने #SupportMySchool के मंच पर अपने डांस से समां बांधा
Nov 29, 2015 18:52 (IST)
रांची से आई जूनियर स्टेट लेवल फुटबॉल खिलाड़ी इन तीन लड़कियों के साथ फुटबॉल खेलते रणवीर सिंह।
Nov 29, 2015 18:50 (IST)
सन एडिसन के पशुपति नाथ गोपालन ने 50 स्कूलों को सौर ऊर्जा से रोशन करने का वादा किया

Nov 29, 2015 18:48 (IST)
टेट्रापैक के कंदर्प सिंह ने 11 स्कूलों का कायाकल्प करने के लिए दान दिया, सपोर्ट माय स्कूल अपने मिशन 1000 स्वच्छ स्कूल के और करीब पहुंचा।
Nov 29, 2015 18:30 (IST)
इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति का कहना है कि हमें सिंगापुर और दक्षिण कोरिया जैसे देशों के सफल एजुकेशन मॉडल को अपनाने की जरूरत है। हमें समझना होगा कि वे क्या सही कर रहे हैं और उनके मॉडल को भारत में अपनाने की कोशिश करनी चाहिए।
Nov 29, 2015 18:26 (IST)
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया कि राज्य सरकार स्कूलों में खेलों में पहुंच आसान बनाने के लिए क्या कर रही है। उन्होंने कहा, हम स्कूलों में खेल के मैदान बना रहे हैं और हाल में ग्रामीण श्रेत्रों के लोगों को खेल से जोड़ने के लिए कैंपेन शुरू किया है।

Nov 29, 2015 18:23 (IST)
सपोर्ट माय स्कूल कैंपेन में अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने 5,00,000 रुपये की मदद देकर स्कूल को गोद लिया
Nov 29, 2015 18:12 (IST)
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सीएमडी अरुण तिवारी ने 10,00,000 रुपये की मदद देकर दो स्कूलों को गोद लिया।
Nov 29, 2015 18:08 (IST)
Nov 29, 2015 17:59 (IST)
एनडीटीवी का सपोर्ट माई स्कूल कैंपेन अपने मिशन 1000 स्वच्छ स्कूल के करीब पहुंचा। अब तक 4 करोड़ रुपये से ज्यादा फंड जुटाया गया।
Nov 29, 2015 17:42 (IST)
रोटरी इंडिया के शेखर मेहता ने टेलीकॉम कंपनी एयरसेल के साथ मिलकर 50 स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए 96,00,000 रुपये की मदद देने की घोषणा की।
Nov 29, 2015 17:41 (IST)
Nov 29, 2015 17:34 (IST)
विशेष रूप से सक्षम युवाओं के साथ रणवीर सिंह और सौरव गांगुली ने भी व्हील चेयर पर डांस में हाथ आजमाया
Nov 29, 2015 17:33 (IST)
विशेष रूप से सक्षम युवाओं ने व्हील चेयर पर सपोर्ट माय स्कूल टेलिथॉन के मंच पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दिया।
Nov 29, 2015 17:08 (IST)
रणवीर सिंह ने सौरव गांगुली से अपनी फिल्म 'रामलीला' के गाने पर ठुमके लगवाए।
Nov 29, 2015 17:06 (IST)
रणवीर सिंह का कहना था कि वे सौरव गांगुली की गेंद पर सिक्स मार सकते हैं, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। हालांकि बाद में विक्रम चंद्रा ने छक्का जड़ दिया।

Nov 29, 2015 16:51 (IST)
दादा सौरव गांगुली की गुगली के आगे 'बाजीराव' रणवीर सिंह की एक ना चली
Nov 29, 2015 16:46 (IST)
Nov 29, 2015 16:45 (IST)
सीसीआईपीएल के साथ अगा खान फाउंडेशन ने 12 स्कूलों को पुनर्जीवित करने के लिए डोनेशन दिया

Nov 29, 2015 16:39 (IST)
राउंड टेबल इंडिया और कोका कोला फाउंडेशन 15 स्कूलों को पुनर्जीवित करने के लिए एक मंच पर आए।
Nov 29, 2015 16:34 (IST)
और ज्यादा बच्चे स्कूलों तक पहुंचेंगे इसी उम्मीद में एचसीसीबी के कल्याण रंजन ने सपोर्ट माय स्कूल कैंपेन को 70,00,000 रुपये का दान दिया।
Nov 29, 2015 16:32 (IST)
एनडीटीवी रिपोर्टर हर्षा कुमारी सिंह हमें जयपुर के कालादेरा में उस स्कूल में ले गईं जिसका सपोर्ट माय स्कूल के जरिए पुनर्निर्माण किया गया
Nov 29, 2015 16:01 (IST)
राजस्‍थान के लंगा समुदाय के बच्‍चों की खास पेशकश...


Nov 29, 2015 15:41 (IST)
टेलीथॉन में मैथ्‍स विज़र्ड अशोक मेवाड़ा ने मैंटल मैथ्‍स की कुछ टिप्‍स भी दी। इसमें उन्‍होंने खास बात यह बताई कि जब वे पांचवीं कक्षा में थे, तब वे मैथ्‍स में अनुत्तीर्ण हो गए थे।


Nov 29, 2015 15:25 (IST)
सौरव गांगुली ने कुछ लकी छात्रों से बातचीत की और उन्‍हें क्रिकेट की कोचिंग भी दी।


Nov 29, 2015 15:09 (IST)
HSILके प्रेसिडेंट अरुण कुमार ने सपोर्ट माय स्‍कूल अभियान के लिए पांच लाख रुपये दान किए।
Nov 29, 2015 15:05 (IST)

भारती एंटरप्राइजेज के वाइस चेयरमैन राकेश भारती मित्तल ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था में कॉरपोरेट सेक्टर की भूमिका के बारे में बात करते हुए कहा कि जहां भी सरकार से कमी रह जाती है, उसकी भरपाई निजी सेक्टर कर सकता है, लेकिन मैनेजमेंट को देखरेख की जिम्मेदारी लेनी होगी।
Nov 29, 2015 14:53 (IST)
विक्रम चंद्रा, सौरव गांगुली और वेंकटेश किनी से बातचीत करते हुए रूबी रावत ने बताया कि उसने स्‍कूल क्‍यों छोड़ा और सपोर्ट माय स्‍कूल ने उसकी कैसे मदद की।


Nov 29, 2015 14:50 (IST)
इस अभियान में एनडीटीवी का साथ देने वाली कंपनी कोका कोला के इंडिया और दक्षिण पश्चिम एशिया के सीईओ वेंकटेश किनी कहते हैं 'भारत के बच्चों और हमारा मतलब सभी बच्चों से है, उन्हें उनकी सही जगह यानि स्कूलों तक पहुंचाने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने के लिए हम एकजुट हुए हैं।'

Nov 29, 2015 14:42 (IST)
इस मौके पर सौरव ने कहा 'निम्न आय वर्ग से आने वाले बहुत से ऐसे बच्चे हैं, जिन्हें जिंदगी की मूलभूत जरूरतें भी हासिल नहीं हो पाती हैं। अगर उनकी मदद की जाए तो वह हमारे चैंपियन बनकर निकलेंगे।'





Nov 29, 2015 14:41 (IST)
विक्रम चंद्रा ने कार्यक्रम के सह-प्रस्तुतकर्ता और इस अभियान के ऐंबेसडर सौरव गांगुली को मंच पर आमंत्रित किया। इस अभियान के साथ जुड़कर सौरव इस मुहिम के लिए पूंजी जुटाने में मदद करेंगे, साथ ही सपोर्ट माय स्कूल के बारे में जागरुकता फैलाने में भी मदद करेंगे।





Nov 29, 2015 14:32 (IST)
इसी मुहिम से जुड़े टेलीथॉन के मौके पर सीईओ विक्रम चंद्रा ने कहा 'स्कूलों मे हम अपना सबसे अच्छा वक्त बिताते हैं। यही वह समय होता है जो हमारे भविष्य को तैयार करता है, लेकिन हमारे देश मे कई ऐसे बच्चे हैं जिन्हें यह मूलभूत मौका भी नहीं मिल पाता है।'

Nov 29, 2015 14:30 (IST)

एनडीटीवी की इस मुहिम का मकसद देशभर के बदहाल सरकारी स्कूलों को बच्चों के लिए बेहतर, खुशहाल और स्वच्छ बनाना है।

Nov 29, 2015 14:25 (IST)