ADVERTISEMENT

भारतीय चाय के निर्यात में गिरावट का रुख : आईटीए

वैश्विक बाजारों में नरमी के चलते 2012 में भारतीय चाय का निर्यात करीब 2.3 करोड़ किलोग्राम घटा है। भारतीय चाय संघ (आईटीए) के चेयरमैन एके भार्गव ने यह जानकारी दी।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी01:58 PM IST, 18 Feb 2013NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

वैश्विक बाजारों में नरमी के चलते 2012 में भारतीय चाय का निर्यात करीब 2.3 करोड़ किलोग्राम घटा है। भारतीय चाय संघ (आईटीए) के चेयरमैन एके भार्गव ने यह जानकारी दी।

यहां जोरहाट जिमखाना क्लब में भारतीय चाय संघ की असम शाखा की 123वीं आम सभा में भार्गव ने कहा कि उत्तर भारत का उत्पादन करीब 75 लाख किलोग्राम घटा, जबकि दक्षिण भारत के चाय उत्पादन में करीब 1.5 करोड़ किलोग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई।

उन्होंने कहा कि हालांकि, असम चाय उद्योग के लिए सकारात्मक रुख रहा और इसने पिछले साल की तुलना में 40 लाख किलोग्राम अधिक चाय का उत्पादन किया। असम का चाय उत्पादन 53.3 करोड़ किलोग्राम रहा।

भार्गव ने कहा कि रूस, ब्रिटेन, अमेरिका, ईरान सहित अन्य देशों में व्यापार की स्थिति कठिन बनी हुई है, जिसके चलते चाय निर्यात में गिरावट आई।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT