ADVERTISEMENT

राजीव महर्षि बने नए वित्त सचिव, अरविंद मायाराम को पर्यटन मंत्रालय भेजा गया

सरकार ने एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में वित्त सचिव अरविंद मायाराम को वित्त मंत्रालय से हटाकर अपेक्षाकृत कम महत्वपूर्ण पर्यटन मंत्रालय में भेज दिया है। मायाराम की जगह राजीव महर्षि को वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग का सचिव बनाया गया है।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी01:34 PM IST, 16 Oct 2014NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

सरकार ने एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में वित्त सचिव अरविंद मायाराम को वित्त मंत्रालय से हटाकर अपेक्षाकृत कम महत्वपूर्ण पर्यटन मंत्रालय में भेज दिया है।

बुधवार को जारी आदेश के तहत राजस्थान कैडर के 1978 बैच के भारतीय प्रशासनिक अधिकारी मायाराम को परवेज दीवान की जगह पर्यटन सचिव बनाया गया है। दीवान इसी महीने सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मायाराम की जगह राजीव महर्षि को वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग का सचिव बनाया गया है। वह भी राजस्थान कैडर के हैं।

वित्त मंत्रालय में इस समय चार सचिव हैं, जो आर्थिक मामलों, व्यय, राजस्व और वित्तीय सेवा विभाग के प्रभारी हैं। चारों में सबसे वरिष्ठ वित्त सचिव होते हैं। फिलहाल रतन पी वटल व्यय सचिव हैं, जो 1978 बैच के आंध्र प्रदेश से भारतीय प्रशासनिक अधिकारी हैं, जबकि 1980 बैच के राजस्थान कैडर के अधिकारी गुरदयाल सिंह संधू वित्तीय सेवा सचिव हैं।

तमिलनाडु केडर के 1980 बैच के भारतीय प्रशासनिक अधिकारी शक्तिकांत दास राजस्व सचिव हैं। मायाराम का तबादला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा सचिव स्तर पर पहले फेर-बदल का हिस्सा है। कुल मिलाकर 20 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया गया, जिनमें से कई सचिव स्तर के अधिकारी हैं।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT