ADVERTISEMENT

सेंसेक्स में 348 अंकों की जोरदार गिरावट

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को भी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 348.40 अंकों की गिरावट के साथ 25,024.35 पर और निफ्टी 108.15 अंकों की गिरावट के साथ 7,459.60 पर बंद हुआ।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी04:58 PM IST, 11 Jul 2014NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को भी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 348.40 अंकों की गिरावट के साथ 25,024.35 पर और निफ्टी 108.15 अंकों की गिरावट के साथ 7,459.60 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 116.11 अंकों की तेजी के साथ 25,488.86 पर खुला और 348.40 अंकों यानी 1.37 फीसदी की गिरावट के साथ 25,024.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,548.33 के ऊपरी और 24,978.33 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 16.35 अंकों की तेजी के साथ 7,584.10 पर खुला और 108.15 अंकों यानी 1.43 फीसदी की गिरावट के साथ 7,459.60 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,625.85 के ऊपरी और 7,447.20 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 256.94 अंकों की गिरावट के साथ 8,875.24 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 331.86 अंकों की गिरावट के साथ 9,688.11 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से चार सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (1.42 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.09 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.06 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.51 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। बीएसई के रियल्टी (5.16 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (4.75 फीसदी), बिजली (4.54 फीसदी), धातु (3.69 फीसदी) और तेल एवं गैस (2.78 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट रही।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT