ADVERTISEMENT

सेंसेक्स में 97 अंकों की गिरावट, निफ्टी भी लुढ़का

देश के शेयर बाजार में गुरुवार को भी गिरावट देखी गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 96.94 अंकों की गिरावट के साथ 27,430.28 पर और निफ्टी 29.05 अंकों की गिरावट के साथ 8,484.95 पर बंद हुआ.
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी05:29 PM IST, 03 Nov 2016NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

देश के शेयर बाजार में गुरुवार को भी गिरावट देखी गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 96.94 अंकों की गिरावट के साथ 27,430.28 पर और निफ्टी 29.05 अंकों की गिरावट के साथ 8,484.95 पर बंद हुआ.

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.16 अंकों की गिरावट के साथ 27,518.06 पर खुला और 96.94 अंकों या 0.35 फीसदी गिरावट के साथ 27,430.28 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,600.74 के ऊपरी और 27,399.26 के निचले स्तर को छुआ.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 14.15 अंकों की गिरावट के साथ 8,499.85 पर खुला और 29.05 अंकों या 0.34 फीसदी गिरावट के साथ 8,484.95 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,537.65 के ऊपरी और 8,476.15 के निचले स्तर को छुआ.

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई. मिडकैप 179.44 अंकों की गिरावट के साथ 13014.56 पर और स्मॉलकैप 140.15 अंकों की गिरावट के साथ 13167.23 पर बंद हुआ. बीएसई के 19 में से 2 सेक्टरों दूरसंचार (0.64 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.13 फीसदी) में ही तेजी रही.

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे तेल और गैस (1.83 फीसदी), रियल्टी (1.29 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.11 फीसदी), ऊर्जा (1.10 फीसदी) और बिजली (0.98 फीसदी).

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT