ADVERTISEMENT

सेंसेक्स में 348 अंकों की गिरावट

देश के शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 348.04 अंकों की गिरावट के साथ 25,228.17 पर और निफ्टी 107.80 अंकों की गिरावट के साथ 7,542.10 पर बंद हुए। निफ्टी की यह गिरावट बीते साढ़े चार महीनों के दौरान एक दिन में हुई सबसे बड़ी गिरावट है।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी05:30 PM IST, 13 Jun 2014NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

देश के शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 348.04 अंकों की गिरावट के साथ 25,228.17 पर और निफ्टी 107.80 अंकों की गिरावट के साथ 7,542.10 पर बंद हुए। निफ्टी की यह गिरावट बीते साढ़े चार महीनों के दौरान एक दिन में हुई सबसे बड़ी गिरावट है।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 100.84 अंकों की तेजी के साथ 25677.05 खुला और 348.04 अंकों या 1.36 फीसदी की गिरावट के साथ 25,228.17 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,688.31 के ऊपरी 25,171.61 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 18.30 अंकों की तेजी के साथ 7,668.20 पर खुला और 107.80 अंकों या 1.41 फीसदी की गिरावट के साथ 7,542.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,678.50 के ऊपरी और 7,525.35 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक व स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 230.38 अंकों की गिरावट के साथ 8,935.93 पर और स्मॉलकैप 310.90 अंकों की गिरावट के साथ 9,674.58 पर बंद हुए।

बीएसई के 12 में से मात्र एक सेक्टर सूचना प्रौद्योगिकी (0.13 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। गिरावट वाले सेक्टरों में रियल्टी (5.24 फीसदी), बिजली (3.53 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (3.21 फीसदी), धातु (3.01 फीसदी) और बैंकिंग (2.31 फीसदी) प्रमुख रहे।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT