ADVERTISEMENT

सेंसेक्स 378 अंक टूटकर 26,000 के स्तर से नीचे पहुंचा

देश के शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 378.14 अंकों की गिरावट के साथ 25,743.26 पर और निफ्टी 131.85 अंकों की गिरावट के साथ 7,783.35 पर बंद हुआ।
NDTV Profit हिंदीIANS
NDTV Profit हिंदी05:12 PM IST, 10 Nov 2015NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

देश के शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 378.14 अंकों की गिरावट के साथ 25,743.26 पर और निफ्टी 131.85 अंकों की गिरावट के साथ 7,783.35 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 27.31 अंकों की गिरावट के साथ 26,094.09 पर खुला और 378.14 अंकों या 1.45 फीसदी की गिरावट के साथ 25,743.26 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,094.09 के ऊपरी और 25,709.23 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से केवल सात शेयरों में तेजी रही। मारुति (1.68 फीसदी), हीरो मोटोकोर्प (1.49 फीसदी), बजाज ऑटो (1.36 फीसदी), महिद्रा एंड महिद्रा (1.13 फीसदी), एक्सिस बैंक (0.76) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे- ओएनजीसी (4.90),  डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज (4.80 फीसदी), रिलायंस (3.96 फीसदी), ल्युपिन (3.92 फीसदी) और कोल इंडिया (3.76  फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 37.60 अंकों की गिरावट के साथ 7,877.60 पर खुला और 131.85 अंकों या 1.67 फीसदी गिरावट के साथ 7,783.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,885.10 के ऊपरी और 7,772.85 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख रहा। मिडकैप 182.89 अंकों की गिरावट के साथ 10,688.86 पर और स्मॉलकैप 90.65 अंकों की गिरावट के साथ 11,047.71 पर बंद हुआ।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- तेल एवं गैस (3.77 फीसदी), धातु (2.78 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (2.53 फीसदी), रियल्टी (2.42 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (1.78 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,005 शेयरों में तेजी और 1,606 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 119 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

NDTV Profit हिंदी
लेखकIANS
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT