देशभर के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी का जोरदार दौर बरकरार रहा, और दोनों प्रमुख सूचकांकों ने कारोबार बंद होने के वक्त नए शिखर छुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 519.50 अंक (या 1.90 फीसदी) के ज़ोरदार उछाल के साथ रिकॉर्ड 27,865.83 पर बंद हुआ, जबकि कारोबार के दौरान उसने 27,894.32 के सर्वकालिक ऊंचे स्तर को छुआ था।
उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 153.00 अंक (या 1.87 फीसदी) की बढ़त के साथ 8,322.20 पर बंद हुआ, लेकिन इसने भी इससे पहले 8,330.75 के सर्वकालिक ऊंचे स्तर को छुआ था।
सेंसेक्स और निफ्टी ने जहां अपने जीवनकाल का ऐतिहासिक उच्च स्तर छुआ, वहीं जीवनकाल के ऐतिहासिक उच्च स्तर पर बंद भी हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 92.73 अंकों की तेजी के साथ 27,439.06 पर खुला और 519.50 अंकों यानी 1.90 फीसदी तेजी के साथ 27,865.83 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबारों में सेंसेक्स ने 27,894.32 के ऊपरी और 27,438.28 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। एचडीएफसी (4.13 फीसदी), गेल (3.83 फीसदी), एलएंडटी (3.61 फीसदी), टाटा पावर (3.36 फीसदी) और टाटा स्टील (3.15 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स के एक शेयर भारती एयरटेल (2.26 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 31.60 अंकों की तेजी के साथ 8,200.80 खुला और 153.00 अंकों या 1.87 फीसदी तेजी के साथ 8,322.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबारों में निफ्टी ने 8,330.75 के ऊपरी और 8,198.05 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स और निफ्टी ने इससे पहले गुरुवार को अपने तब तक के जीवनकाल के ऐतिहासिक उच्च स्तर को छुआ था। सेंसेक्स गुरुवार को 27,390.60 के तब तक के ऐतिहासिक उच्च स्तर को छूकर 27,346.33 के ऐतिहासिक उच्च स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने भी गुरुवार को 8,181.55 का तब तक का ऐतिहासिक उच्च स्तर छुआ था।
शुक्रवार को बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 120.17 अंकों की तेजी के साथ 9,834.60 पर और स्मॉलकैप 103.49 अंकों की तेजी के साथ 10,930.95 पर बंद हुआ।
बीएसई के 12 में से 11 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। पूंजीगत वस्तु (2.66 फीसदी), तेल एवं गैस (2.19 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.96 फीसदी), बिजली (1.94 फीसदी) और धातु (1.91 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।
बीएसई के एक सेक्टर उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (3.18 फीसदी) की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई में कारोबारों का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1788 शेयरों में तेजी और 1207 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 117 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। (एजेंसी इनपुट के साथ)