ADVERTISEMENT

सिक्किम देश में सर्वाधिक हरियाली वाला राज्य

एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय वनक्षेत्र 21 फीसदी है, लेकिन सिक्किम का 47.3 फीसदी क्षेत्र वनाच्छादित है।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी12:55 PM IST, 18 Aug 2013NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

हिमालयी पर्वतीय राज्य सिक्किम को उपग्रह से मिले आंकड़ों के आधार पर देश का सर्वाधिक हरियाली वाला राज्य आंका गया है। एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय वनक्षेत्र 21 फीसदी है, लेकिन सिक्किम का 47.3 फीसदी क्षेत्र वनाच्छादित है।

राज्य के कुल 7096 वर्ग किमी क्षेत्रफल में से 3359 वर्ग किमी क्षेत्रफल में वन हैं। विज्ञप्ति में बताया गया है कि चालू पंचवर्षीय योजना के तहत 1,000 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि में वन तैयार किए जाएंगे, जिससे राज्य में 50 फीसदी से अधिक क्षेत्र में वनस्पति होगी।

इसमें आगे कहा गया है कि राज्य में 500 वर्ग किमी क्षेत्र में अत्यंत घने वन, 2161 वर्ग किमी क्षेत्र में सामान्य वन और 698 वर्ग किमी क्षेत्र में खुले वन हैं। वनों के अलावा राज्य का 25 वर्ग किमी क्षेत्र पेड़पौधों से ढका है जिससे राज्य का 47.69 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्रफल वनों और पौधों के अंतर्गत आता है।

विज्ञप्ति के अनुसार, इस हिमालयी राज्य में वनों का क्षेत्रफल वर्ष 1993 में 43.95 फीसदी था, जो बढ़कर वर्ष 2013 में 47.34 फीसदी हो गया, जो देश भर के राज्यों में सर्वाधिक वन क्षेत्रफल है।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT