ADVERTISEMENT

युवराज और रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली ने भी इस शहर में खरीदा फ्लैट

दक्षिण मुंबई में वर्ली अति धनाढ्य एवं प्रतिष्ठित लोगों के लिए नया ठिकाना बनता जा रहा है जिसमें विराट कोहली, अक्षय कुमार और प्रमुख व्यवसायी अजय पीरामल जैसे अति धनी लोगों ने संपत्ति खरीदी है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
NDTV Profit हिंदीBhasha
NDTV Profit हिंदी10:15 AM IST, 23 Jun 2016NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

दक्षिण मुंबई में वर्ली अति धनाढ्य एवं प्रतिष्ठित लोगों के लिए नया ठिकाना बनता जा रहा है जिसमें विराट कोहली, अक्षय कुमार और प्रमुख व्यवसायी अजय पीरामल जैसे अति धनी लोगों ने संपत्ति खरीदी है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

प्रापर्टी कंस्लटेन्ट जेएलएल इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, विगत दो तीन वर्षों में वर्ली में 20 करोड़ रुपये से 65 करोड़ रुपये के बड़े सौदे हुए हैं।

धनी और सुप्रसिद्ध लोगों का ठिकाना
जेएलएल इंडिया के राष्ट्रीय निदेशक. शोध आशुतोष लिमये ने कहा, मुंबई के अति धनी और सुप्रसिद्ध व्यक्तियों के लिए वर्ली नया आलीशान ठिकाना है। इस वर्ष के आरंभ में भारत के टेस्ट क्रिकेट के कप्तान कोहली ने ‘ओंकार 1973’ परियोजना में 34 करोड़ रुपये में लक्जरी अपार्टमेंट खरीदा। उनके साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा ने पिछले वर्ष आहुजा टावर्स में 30 करोड़ रुपये की संपत्ति खरीदी। उनके पहले इस क्षेत्र में युवराज सिंह ने 64 करोड़ रुपये में घर खरीदा।

ये नाम भी हैं शामिल
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस क्षेत्र में संपत्ति खरीदने वाले बड़े लोगों में बाबासाहेब कल्याणी (भारत फोर्ज के चेयरमैन), रिजवान कोइटा (सिटीयस टेक के सीईओ), के अलावा नंदन नीलेकनी, नारायण मूर्ति, अजय पीरामल, सिद्धार्थ योग और अनिल अग्रवाल (स्टरलाईट ग्रुप) शामिल हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इन शख्सियतों ने या तो वर्ली में निवेश किया है अथवा वहां रहने चले गये हैं। रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण मुंबई आवासीय समूह के बाद इस क्षेत्र ने अपनी अलग पहचान बनाई है।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV Profit हिंदी
लेखकBhasha
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT