ADVERTISEMENT

सेंसेक्स में 324 अंक और निफ्टी 109 अंक की भारी गिरावट

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 324.05 अंकों की गिरावट के साथ 26,492.51 पर और निफ्टी 109.10 अंकों की गिरावट के साथ 7,932.90 पर बंद हुआ।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी05:33 PM IST, 16 Sep 2014NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 324.05 अंकों की गिरावट के साथ 26,492.51 पर और निफ्टी 109.10 अंकों की गिरावट के साथ 7,932.90 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 38.34 अंकों की तेजी के साथ 26,854.90 पर खुला और 324.05 अंकों या 1.21 फीसदी गिरावट के साथ 26,492.51 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,861.29 के ऊपरी और 26,464.03 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 5.40 अंकों की गिरावट के साथ 8,036.60 पर खुला और 109.10 अंकों या 1.36 फीसदी गिरावट के साथ 7,932.90 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 8,044.90 के ऊपरी और 7,925.15 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट रही। रियल्टी (3.42 फीसदी), बिजली (3.26 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (2.70 फीसदी), तेल एवं गैस (2.67 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (2.56 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT