ADVERTISEMENT

सेंसेक्स 58 अंकों की गिरावट के साथ बंद

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 57.95 अंकों की गिरावट के साथ 27,506.71 पर और निफ्टी 15.60 अंकों की गिरावट के साथ 8,319.00 पर बंद हुआ।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी04:44 PM IST, 28 May 2015NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 57.95 अंकों की गिरावट के साथ 27,506.71 पर और निफ्टी 15.60 अंकों की गिरावट के साथ 8,319.00 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 54.65 अंकों की तेजी के साथ 27,619.31 पर खुला और 57.95 अंकों या 0.21 फीसदी गिरावट के साथ 27,506.71 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,666.37 के ऊपरी और 27,354.35 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 11.10 अंकों की तेजी के साथ 8,345.70 पर खुला और 15.60 अंकों या 0.19 फीसदी गिरावट के साथ 8,319.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,364.50 के ऊपरी और 8,270.15 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 56.43 अंकों की गिरावट के साथ 10,560.04 पर और स्मॉलकैप 17.37 अंकों की गिरावट के साथ 11,145.04 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से सात सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.31 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.67 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.41 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.20 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.17 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

बीएसई के पांच सेक्टरों स्वास्थ्य सेवा (1.31 फीसदी), बैंकिंग (0.51 फीसदी), धातु (0.38 फीसदी), रियल्टी (0.15 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (0.05 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT