ADVERTISEMENT

मोबाइल पर बात करना, बाहर खाना... और कार खरीदना 1 जून से हो जाएगा महंगा, पढ़ें आखिर क्यों?

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने 2016-17 का आम बजट पेश करते हुए कृषि कल्याण सेस लगाने का ऐलान किया था। यह कर 1 जून से कई सेवाओं पर लागू हो जाएगा।
NDTV Profit हिंदीRajeev Mishra
NDTV Profit हिंदी03:47 PM IST, 31 May 2016NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने 2016-17 का आम बजट पेश करते हुए कृषि कल्याण सेस लगाने का ऐलान किया था। यह कर 1 जून से कई सेवाओं पर लागू हो जाएगा।

1 जून से सभी कर योग्य सेवाओं पर ये सेस 0.5 फीसद की दर से प्रभाव में आ जाएगा। इससे मोबाइल पर बात करना, रेस्टोरेंट में खाना और हवाई जहाज से सफर करना जैसी सेवाएं महंगी हो जाएंगी।

इसके अलावा बाहर खाना, यात्रा करना, मोबाइल पर बात करना, इंश्योरेंस खरीदना, प्रॉपर्टी खरीदना आदि सब थोड़ा महंगा हो जाएगा। इन सब पर कृषि कल्याण सेस लगेगा। यह सेस 0.5 प्रतिशत की दर से लागू किया जा रहा है। सरकार को उम्मीद है कि इस सेस से वह किसान और कृषि क्षेत्र में जुड़े लोगों के लिए कल्याण योजनाओं पर खर्च करने के लिए 5000 करोड़ रुपये अतिरिक्त कर एकत्र कर पाएगी।

इस सेवा से तमाम सेवाओं पर देय सर्विस टैक्स 14.5 प्रतिशत से बढ़कर 15 प्रतिशत तक हो जाएगा। बता दें कि पिछले साल वित्तमंत्री ने सेवाकर 12.36 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत कर दिया था। पिछले ही साल नवंबर में स्वच्छ भारत अभियान के लिए फंड जुटाने के इरादे से इसे 0.50 प्रतिशत और बढ़ा दिया गया था और यह बढ़कर 14.50 प्रतिशत हो गया था। उल्लेखनीय है कि सेवाकर कुछ सेवाओं को छोड़कर लगभग सभी सेवाओं पर लगाया जाता है।

NDTV Profit हिंदी
लेखकRajeev Mishra
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT