ADVERTISEMENT

नए साल में लोगों पर महंगाई की मार? रेल किरायों में हो सकती है बढ़ोतरी

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ईंधन समायोजन से संबंधित किराया संशोधन दिसंबर में होना है, जिसे फरवरी में बजट में प्रभावी किया जा सकता है। हाल में किरायों में बढ़ोतरी का संकेत देते हुए रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने एक कार्यक्रम में कहा था, कुछ बोझ तो लोगों को उठाना होगा।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी10:20 AM IST, 14 Dec 2014NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

अगले साल के शुरू में रेल यात्रा महंगी हो सकती है। माना जा रहा है कि फरवरी में पेश होने वाले रेल बजट में ऊर्जा की बढ़ती लागत का बोझ यात्रियों पर डालने के लिए रेल किरायों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया जा सकता है।

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ईंधन समायोजन से संबंधित किराया संशोधन दिसंबर में होना है, जिसे फरवरी में बजट में प्रभावी किया जा सकता है। अधिकारी ने कहा कि हाल के महीनों में ऊर्जा की लागत चार प्रतिशत से अधिक बढ़ी है।

रेलवे की घोषित नीति के अनुसार ईंधन और ऊर्जा की लागत से संबंधित यात्री किराये और मालभाड़े में साल में दो बार संशोधन किया जाना है। अंतिम बार संशोधन जून में किया गया था। उस समय यात्री किरायों में 4.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी।

हाल में किरायों में बढ़ोतरी का संकेत देते हुए रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने एक कार्यक्रम में कहा था, कुछ बोझ तो लोगों को उठाना होगा। रेलवे के बढ़ते खर्चों को पूरा करने के लिए किरायों में बढ़ोतरी की संभावना के बारे में पूछे जाने पर प्रभु ने इसकी संभावना से इनकार नहीं किया था।

सुधार समर्थक माने जाने वाले प्रभु ने कहा था, किरायों में बढ़ोतरी से पहले यात्री सेवाओं में सुधार किया जाना चाहिए। सुरक्षा के साथ समझौता नहीं किया जा सकता। भारी निवेश की जरूरत है। इसका कुछ बोझ तो लोगों को उठाना होगा।

उन्होंने कहा था, रेलवे को बड़े निवेश की जरूरत है। निवेश के लिए कोई कोष नहीं है। घोषित परियोजनाओं को पूरा करने के लिए छह से आठ लाख करोड़ रुपये की जरूरत है। पदभार संभालने के बाद प्रभु ने रेलवे को पटरी पर लाने के लिए कई कदम उठाए हैं।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT