झारखंड के देवघर में बनेगी संस्कृत यूनिवर्सिटी, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

झारखंड के देवघर में बनेगी संस्कृत यूनिवर्सिटी, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी

रांची:

केन्द्र सरकार ने झारखंड सरकार के बाबा धाम देवघर में संस्कृत विश्वविद्यालय स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

झारखंड सरकार की सूचना में बताया गया है कि नयी दिल्ली में राज्य सरकार के देवघर में संस्कृत विश्वविद्यालय स्थापित करने के प्रस्ताव को केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने स्वीकार कर लिया है।

मुख्यमंत्री और उनके उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी से भेंट की और इसी दौरान इस प्रस्ताव पर सहमति बनी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आईएसएम धनबाद में आईआईटी की शिक्षा
इसके अलावा केन्द्र सरकार से राज्य में शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार और आईएसएम धनबाद में आगामी सत्र से आईआईटी की शिक्षा प्रारंभ करने में भी सहयोग करने की अपेक्षा की गयी, जिस पर केन्द्र सरकार ने सकारात्मक रुख दिखाया।