गुड़गांव : MNC में काम करने वाली महिला से पीजी मालिक ने कथित रूप से बलात्कार किया

गुड़गांव : MNC में काम करने वाली महिला से पीजी मालिक ने कथित रूप से बलात्कार किया

प्रतीकात्मक तस्वीर

गुड़गांव:

गुड़गांव के सेक्टर-39 में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वाली 21 साल की एक महिला के साथ कथित तौर पर एक पेइंग गेस्ट हाउस के मालिक ने बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार रात की है, लेकिन पुलिस को इसके बारे में शुक्रवार रात को करीब आठ बजे सूचित किया गया। पंजाब में लुधियाना की रहने वाली यह महिला पिछले कुछ महीनों से सेक्टर-39 में एक पीजी में रह रही थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गुड़गांव महिला पुलिस थाना में दर्ज कराई गई शिकायत में उसने कहा है कि उसके पीजी के मालिक ने  जबरदस्ती उसके कमरे में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया।