महिलाओं के खिलाफ हिंसा को खत्म करने के लिए इंडिया गेट नारंगी रंग की रोशनी में नहाया

महिलाओं के खिलाफ हिंसा को खत्म करने के लिए इंडिया गेट नारंगी रंग की रोशनी में नहाया

नई दिल्ली:

महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर प्रतिष्ठित इंडिया गेट को बुधवार को नारंगी रंग की रोशनी से रोशन किया गया। यह ग्लोबल 'ऑरेंज द वर्ल्ड' अभियान का हिस्सा है।

यह कार्यक्रम यूएन वूमन इंडिया ने यूएनएफपीए इंडिया, यूएनडीपी और भारत में संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर आयोजित किया था जो संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक अभियान का हिस्सा है। यह 10 दिसंबर तक जारी रहेगा जिस दिन संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार दिवस है।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा, महिला सशक्तीकरण के मुद्दे को संबोधित करना फिलहाल सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। मंत्री रहते हुए मेरे कार्यकाल के दौरान हम हर साल महिला सशक्तिकरण दिवस मनाते थे। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा को पसंद नहीं किया जाता है और इसकी निंदा की जाती है। भारत में महिलाओं के साथ भेदभाव को खत्म करना और उन्हें सशक्त बनाने को महत्व दिया जाना चाहिए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

संयुक्त राष्ट्र आबादी कोष के भारत में प्रतिनिधि और यूएनएफपीए के देश में निदेशक फड्ररिका मेजर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र का लक्ष्य 2030 के अंत तक महिलाओं के खिलाफ हर तरह की हिंसा और लैंगिक भेदभाव को खत्म करने का है। फिल्मकार और शास्त्रीय नृत्यांगना ऐश्वर्या धनुष ने कार्यक्रम में कहा कि महिलाओं से भेदभाव और उनके खिलाफ हिंसा के संबंध में जागरुकता को घर से शुरू करना चाहिए।