IPL-8 : पहले क्वालिफायर के ये 10 आंकड़े कर सकते हैं आपको हैरान

IPL-8 : पहले क्वालिफायर के ये 10 आंकड़े कर सकते हैं आपको हैरान

नई दिल्ली:

आईपीएल-8 का पहला क्वालिफायर मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला गया। मुंबई की टीम फाइनल में तो पहुंच गई, लेकिन इस मैच के दौरान  कई ऐसे रिकॉर्ड बने जो खेल प्रेमियों को हैरान कर सकते हैं।

-मुंबई ने चेन्नई को 25 रन से हराकर आईपीएल इतिहास में तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई, जिसमें एक बार 2013 में चैंपियन बनने में कामयाब रही।
- आईपीएल इतिहास में चेन्नई की टीम सबसे ज़्यादा 11 बार मुंबई से हारी है। सात बार से ज़्यादा वह किसी टीम से नहीं हारी
- 200 टी-20 मैचों में कप्तानी करने वाले महेन्द्र सिंह धोनी दुनिया के पहले कप्तान  बने।
- 5 साल बाद धोनी आईपीएल में पहली गेंद पर आउट हुए। इससे पहले वह 3 अप्रैल 2010 को राजस्थान के खिलाफ़ पहली गेंद पर आउट हुए थे।
- 7 साल बाद धोनी किसी मैच में LBW आउट हुए हैं। इससे पहले वह अप्रैल 19, 2008 को पंजाब के खिलाफ़ LBW आउट हुए थे।
- आईपीएल इतिहास में ब्रावो पहले ऑलराउंडर बने, जिनके नाम 1000 रन और 100 विकेट हो गए हैं। आईपीएल में 100 विकेट का आंकड़ा छूने वाले वह पांचवे गेंदबाज़ बने हैं।
- लिंडल सिमंस की ये पांचवीं अर्धशतकीय पारी थी। उन्होंने एक सीज़न में मुंबई के लिए सबसे ज़्यादा हाफ़-सेंचुरी के सचिन और ड्युमिनी के रिकॉर्ड की बराबरी की है।
- इस सीज़न मुंबई इंडियंस ने सबसे ज़्यादा 108 छक्के जड़े हैं, बैंगलोर की टीम 92 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर है।
- कीरोन पोलार्ड को आठवीं बार मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार मिला है। उन्होंने मुंबई की और से इतने MOM के अवार्ड जीतने वाले सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है।
- पोलार्ड ने इस सीज़न अभी तक 25 छक्के हो गए हैं और वह दूसरे नंबर पर हैं। पहले स्थान पर पोलार्ड के ही साथी कैरेबियाई क्रिकेटर क्रिस गेल हैं, जिनके नाम 34 छक्के हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com