फिर दिखाया क्रिस गेल के बल्ले ने कमाल, नौ छक्के जड़कर जमाया रंग

फिर दिखाया क्रिस गेल के बल्ले ने कमाल, नौ छक्के जड़कर जमाया रंग

क्रिस गेल का फाइल फोटो

नई दिल्ली:

क्रिस गेल का बल्ला जब चलता है तो गेंदबाजों के होश उड़ जाते हैं। बांग्लादेश प्रीमियर लीग में गेल के बल्ले ने फिर कमाल दिखाया। चिटगांव वाइकिंग्स और बरीसल बुल्स के मैच के दौरान क्रिस गेल ने सिर्फ 47 गेंदों पर ताबड़तोड़ 92 रन बनाए और अपनी टीम को 8 विकेट से बड़ी जीत दिला दी।

अपनी पारी में क्रिस गेल ने आदत के अनुसार, छक्के ज्यादा और चौके कम मारे। इस पारी में उनके नाम 9 छक्के और छह चौके रहे और उन्होंने 92 रन 196 के स्ट्राइक रेट से जड़े। गेल टी-20 क्रिकेट में अपने 17वें शतक से चूक गए, लेकिन उनके नाम सबसे ज़्यादा 53 अर्धशतक हैं।

गेल का टी-20 रिकॉर्ड

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मैच      225
रन      8332
शतक     16
अर्धशतक     53
छक्के      647
चौके       596
Best    175*