महेंद्र सिंह धोनी की नकल करने वाले तो करोड़ों हैं, लेकिन धोनी इनकी नकल करते हैं...

महेंद्र सिंह धोनी की नकल करने वाले तो करोड़ों हैं, लेकिन धोनी इनकी नकल करते हैं...

महेंद्र सिंह धोनी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट को शिखर पर पहुंचाने में जो योगदान दिया और टीम को अपनी कप्तानी के दम पर कहां से कहां ले आए यह उनके फैन और क्रिकेट जगत के तमाम जानकार तो जानते ही हैं. क्रिकेट के अलावा महेंद्र सिंह धोनी कई विज्ञापनों के जरिए भी लोगों के घरों में पहुंचे हैं और उनकी फैन फॉलोइंग की वजह से उनकी ब्रैंड वैल्यू भी शानदार हैं. महेंद्र सिंह धोनी जब क्रिकेट में तेजी से शिखर की ओर का सफर तय कर रहे थे, तब उनके हेयर स्टाइल की लोग खूब नकल उतार रहे थे. टीम इंडिया ने जब पाकिस्तान को हराया था उस समय मैदान पर आए तत्कालीन पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने धोनी के हेयर स्टाइल की तारीफ भी की थी.

बहुत ही सामान्य परिवेश से उठकर माही यानी महेंद्र सिंह धोनी ऐसी शख्सियत बन गए कि अब उनके नाम पर बॉलीवुड के प्रोड्युसरों को दांव खेलने में भी कोई हिचक नहीं है. अगले महीने भारत के सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ रिलीज होने जा रही है.
 

(महेंद्र सिंह धोनी पर बनी फिल्म का दृश्य)

इस सबके बीच महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर डाली है जिसमें वह बता रहे हैं कि वह खुद किसकी नकल करते हैं. वे खुद किसके बहुत बड़े फैन हैं. इस फोटो में माही दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत की हाल में आई फिल्म कबाली के एक पोस्टर में बैठे रजनीकांत के पोज की नकल उतार रहे हैं. यह तस्वीर खुद धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की है. इस नकल को कैसा प्रस्तुत कर पाए हैं धोनी, यह आप ही तय कीजिए लेकिन इससे तो साफ है कि रजनी सर, की अदा के महेंद्र सिंह धोनी भी कायल हैं.  बता दें कि रजनी सर की इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही 200 करोड़ के कमाई के आंकड़े को पार कर लिया था.
 
(महेंद्र सिंह धोनी ने यह तस्वरी साझा की है)

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की बॉलीवुड में काफी रुचि रही है और अपने क्रिकेटीय पारी के दौरान और शादी से पहले कुछ फिल्मी हस्तियों से उनकी नजदीकी की खबरें खूब चर्चा बटोरा करती थीं. इसमें सबसे ज्यादा उनके और दीपिका पादुकोन की करीबी के चर्चे काफी हुए.

नीचे देंखे महेंद्र सिंह धोनी द्वारा इंस्टाग्राम पर डाली गई तस्वीर
 


























 

Tried copying the pose of The One and Only THALAIVAR

A photo posted by @mahi7781 on



Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com