...जब MCG ग्राउंड में महेंद्र सिंह धोनी ने लिया पिंक बॉल का ट्रायल

...जब MCG  ग्राउंड में महेंद्र सिंह धोनी ने लिया पिंक बॉल का ट्रायल

पिंक बॉल के साथ महेेंद्र सिंह धोनी

नई दिल्ली:

ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच नवंबर 2015 में होने वाले पहले डे एंड नाइट टेस्ट मैच में पहली बार पिंक बॉल यानी गुलाबी रंग की गेंद का इस्तेमाल किया जाएगा। लेकिन भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ये मौक़ा चैनल-9 द्वारा आयोजित एक ट्रायल मैच में पहले ही मिल चुका है।

पिछले कुछ अर्सों में पिंक क्रिकेट बॉल ने काफ़ी सुर्ख़ियां बटोरी हैं और लंबे समय से उसका ट्रायल भी किया जा रहा है, अब ऑस्ट्रेलियाई और न्यूज़ीलैंड की टीम को पिंक बॉल से खेलने का मौक़ा मिल रहा है। न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम को ये मौका नवंबर महीने में एडिलेड में होने वाले डे एंड नाइट टेस्ट मैच में मिलने जा रहा है।

पिंक बॉल का इस्तेमाल
इससे पहले कई देशों के क्रिकेटर पिंक बॉल के साथ हाथ आजमा चुके हैं। भारतीय कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी को भी ये मौका टीम इंडिया के पिछले ऑस्‍ट्रेलिया दौरे में मिला।

धोनी ने साल 2014-15 के टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में दोनों टीमों के बीच हुए पहले मैच के बाद चैनल-9 द्वारा आयोजित एक ट्रायल मैच में पिंक बॉल का इस्‍तेमाल किया था।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी को इस पिंक बॉल से एक स्थानीय बल्लेबाज़ के लिए गेंदबाज़ी करते हुए दिखाया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

भारत उन देशों में से है जिसने क्रिकेट में DRS यानी डिसिज़न रिव्यू सिस्टम के इस्तेमाल का लंबे समय से विरोध किया है लेकिन क्या वह पिंक बॉल का भी विरोध करेंगे? ये तो केवल वक्‍त ही बता सकता है या फिर महेंद्र सिंह धोनी।