यह ख़बर 05 जून, 2013 को प्रकाशित हुई थी

हाल के विवादों पर महेंद्र सिंह धोनी की चुप्पी बरकरार

खास बातें

  • भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग स्कैंडल पर अपनी चुप्पी बरकरार रखी। इसके अलावा उन्होंने उनको लेकर पैदा हुई ‘हितों के टकराव’ के विवाद पर भी कुछ नहीं कहा।
कार्डिफ:

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग स्कैंडल पर अपनी चुप्पी बरकरार रखी। इसके अलावा उन्होंने उनको लेकर पैदा हुई ‘हितों के टकराव’ के विवाद पर भी कुछ नहीं कहा। धोनी से पूछा गया कि भारतीय क्रिकेट में हाल के विवादों के कारण क्या चैंपियन्स ट्रॉफी में टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है। उन्होंने बड़ी खूबसूरती से यह सवाल टाल दिया।

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘हम इन सब बातों के बारे में नहीं सोच रहे हैं और ये बातें हमारे दिमाग में भी नहीं हैं। हमारी निगाहें केवल आगे की चुनौती पर लगी हैं। हम पहली बार भारत से बाहर नये नियमों के तहत खेलेंगे और हमें जल्द से जल्द इनसे सामंजस्य बिठाने की जरूरत है। हमारा ध्यान केवल इसी पर है।’’

जब यह पता चला कि रीति स्पोर्ट्स जो उनके अलावा सुरेश रैना, रविंदर जडेजा और प्रज्ञान ओझा का प्रबंधन देखती है, में धोनी के 15 प्रतिशत शेयर हैं तो वह भी विवादों के घेरे में आ गये।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने हितों के टकराव के लिये उनकी कड़ी आलोचना की थी। धोनी ने इससे पहले मुंबई में रवानगी से पहले और फिर यहां पहुंचने पर भी स्पाट फिक्सिंग मसले पर बोलने से इन्कार कर दिया था। उन्होंने कहा था, ‘‘जब मैंने भारतीय पत्रकारों को जवाब नहीं दिया तो आपको जवाब देने का कोई कारण नजर नहीं आता।