ट्विटर पर सचिन और धोनी से भी आगे निकले कप्तान कोहली, फॉलोअर्स को कहा शुक्रिया

ट्विटर पर सचिन और धोनी से भी आगे निकले कप्तान कोहली, फॉलोअर्स को कहा शुक्रिया

फाइल फोटो

नई दिल्ली:

भारत की टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपने प्रशंसकों की संख्या बढ़ने का शुक्रिया अदा किया। ट्विटर पर उनके फॉलोअर की संख्या 80 लाख पार कर गई है।

कोहली हाल ही में अपनी कप्तानी में पहली टेस्ट सीरीज़ जीत कर लौटे हैं। उन्होंने श्रीलंका को 2-1 के अंतर से शिकस्त दी। ट्विटर पर उनके फॉलोअर की संख्या 80 लाख पार करने पर उन्होंने तुरंत अपने प्रशसंकों का धन्यवाद किया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कोहली ने ट्वीट किया, '80 लाख फॉलोअर, निश्चित रूप से अभिभूत हूं। इतने प्यार के लिए सभी का शुक्रिया।'


मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के भी ट्विटर पर लगभग 77 लाख और महेंद्र सिंह धोनी के लगभग 45 लाख फॉलोअर हैं