मॉर्गन ने इंग्लैंड के लिए लगाए 100 छक्के

मॉर्गन ने इंग्लैंड के लिए लगाए 100 छक्के

मॉर्गन (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

इंग्लैंड के वनडे कप्तान ऑयन मॉर्गन ने वनडे में इंग्लिश टीम की तरफ से 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। श्रीलंका के खिलाफ मॉर्गन 20 रन से आगे नहीं बढ़ सके लेकिन इसमें उन्होंने एक छक्का लगाकर इंग्लैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की लिस्ट में 24वें स्थान पर
मॉर्गन इससे पहले आयरलैंड के लिए भी खेल चुके हैं। आयरलैंड के लिए खेलते हुए मॉर्गन ने वनडे में 18 छक्के लगाए हैं। 29 साल के मॉर्गन के नाम 165 वनडे में कुल 118 छक्के हैं और वे वनडे में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 24वें स्थान पर हैं।

रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम
सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर पाकिस्तान के शाहिद आफ़रीदी का नाम है। आफ़रीदी ने 398 वनडे में 351 छक्के मारे हैं। दूसरे नंबर पर श्रीलंका के सन जयसूर्या का नाम हैं। अपने जमाने के धमाकेदार बल्लेबाज जयसूर्या ने 445 वनडे में 270 छक्के लगाए हैं। तीसरे नंबर पर वेस्ट इंडीज़ के क्रिस गेल का नाम है। गेल के नाम 269 मैचों में 238 छक्के हैं। अगर लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 5वें नंबर पर 463  मैचों में 195 छक्के के साथ हैं तो छठें नंबर पर एमएस धोनी के नाम 278 वनडे में 192 छक्के हैं।

लिस्ट में सौरव गांगुली 190 छक्कों के साथ नंबर 7 पर और 148 छक्कों के साथ युवराज सिंह 12वें नंबर पर हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com