धोनी की कप्तानी का सुनहरा दौर बीत चुका है : सुरिंदर खन्ना

धोनी की कप्तानी का सुनहरा दौर बीत चुका है : सुरिंदर खन्ना

महेंद्र सिंह धोनी की फाइल तस्वीर

नई दिल्ली : भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरिंदर खन्ना के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय वनडे क्रिकेट टीम की कप्तानी से हटा देना चाहिए।

उन्होंने समाचार एजेंसी 'एएनआई' से कहा कि अब वक्त आ गया है कि धोनी की जगह विराट कोहली को वनडे टीम की कप्तानी सौंपनी चाहिए।

सुरिंदर खन्ना ने कहा, धोनी ने लंबे समय तक कप्तानी की... सात-आठ साल तक कप्तानी की। उन्होंने अच्छे से निभाया भी, लेकिन हर चीज का वक्त होता है। अब अगर आगे की ओर देखना है तो उनकी जगह कोहली को कप्तान बनाना चाहिए, तब टीम एकजुट होकर खेलेगी।"

सुरिंदर खन्ना के मुताबिक टीम इंडिया के चयनकर्ताओं को जिंबाब्वे दौर से नई शुरुआत करनी चाहिए। वैसे खन्ना ने दूसरे वनडे मैच में धोनी की कप्तानी की खूब आलोचना की और अजिंक्य रहाणे को बिठाने के फ़ैसले को गलत ठहराया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा, पिछले कुछ समय में आप देख लें, अजिंक्य रहाणे से ज्यादा रन किस भारतीय बल्लेबाज़ ने बनाए हैं। उसको बिठाना गलत था। अगर अंबाति रायडू को मौका देना ही था तो रविंदर जडेजा को ड्रॉप करना चाहिए था।"