क्या रांची में यह कप्तान धोनी का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा?

क्या रांची में यह कप्तान धोनी का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा?

महेंद्र सिंह धोनी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

लोकल ब्वॉय धोनी के लिए रांची में शुक्रवार का मुकाबला बहुत खास है। ना सिर्फ इसलिए कि टीम इंडिया सीरीज में 0-1 से पीछे है और उसकी रैंकिंग दांव पर है बल्कि इसलिए भी क्योंकि होमग्राउंड पर धोनी का यह आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच हो सकता है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी टी-20 वर्ल्ड कप के बाद छोटे फॉर्मेट से भी संन्यास ले लेंगे। वर्ल्ड कप टी-20 का कोई भी मुकाबला रांची में नहीं होना है। ऐसे में वह रांची में आखिरी बार कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतरेंगे।

धोनी को आखिरी बार मैदान पर देखने के लिए 40 हजार की क्षमता वाला स्टेडियम खचाखच भरे होने की संभावना है। रांची में अभी तक टीम इंडिया ने तीन वनडे मैच खेले हैं। दो में भारत को जीत मिली जबकि एक बेनतीजा रहा। धोनी इसमें से दो मैचों में टीम का हिस्सा रहे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर इस मैदान पर नाबाद 10 रनों का है।

पिछली बार श्रीलंका के खिलाफ इस मैदान पर मैच हुआ था, जिसमें धोनी टीम का हिस्सा नहीं थे। इस बार भी श्रीलंका के खिलाफ जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर श्रीलंका के खिलाफ पहला टी-20 मैच है।

हालाकि ना तो धोनी और ना ही स्टेट एसोसिएशन ने किसी तरह के फेयरवेल के आयोजन की तैयारी की है।

मगर धोनी के पास शायद ये आख़िरी मौका है, होमग्राउंड पर अच्छी पारी खेल टीम के जीत दिलाने का

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

धोनी ने जिस तरीके से टेस्ट से संन्यास लिया उसे देखते हुए ये लगता भी नहीं कि वो मैच से पहले ये बाद में इस तरीके की कोई बात य घोषणा करेंगे।