यह ख़बर 11 सितंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

कीरन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के कप्तान नियुक्त

मुंबई:

चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे रोहित शर्मा के स्थान पर वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी कीरन पोलार्ड को 13 सितंबर से शुरू हो रहे चैम्पियंस लीग ट्वेंटी-ट्वेंटी टूर्नामेंट के लिए मुंबई इंडियस का कप्तान नियुक्त किया गया है।

पोलार्ड इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे सत्र से ही मुंबई इंडियंस के साथ हैं। वह हाल में खत्म हुए कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में भी बारबाडोस ट्राइडेंट्स की कप्तानी भी कर चुके हैं।

पोलार्ड ने खुद को कप्तान बनाए जाने पर कहा, "रोहित का नहीं खेल पाना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इस मौके पर उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करना मेरे लिए गर्व की बात है।"

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मुंबई इंडियंस के मुख्य सलाहकार अनिल कुंबले ने कहा, "हम निश्चित रूप से टीम में रोहित की कमी महसूस करेंगे। मुझे उम्मीद है कि कीरन और उनका विशाल अनुभव इस मौके पर टीम के काम आएगा और मुंबई इंडियंस अच्छा प्रदर्शन करेगी।"