केएल राहुल ने पहला टी-20 शतक लगाया (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: पहले टी 20 में शनिवार को टीम इंडिया की हार के बीच केएल राहुल की बड़ी उपलब्धि दबकर रह गई. मैच में राहुल ने 46 गेंदों पर शतक जमाया और टी20 इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक बनाने वाले बैट्समैन बनने का गौरव हासिल किया.
राहुल अब सबसे तेज शतक जमाने के मामले में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं. राहुल ने अपनी नाबाद 110 रनों की पारी में 51 गेंदों का सामना किया और 12 चौके व पांच छक्के जमाए. इस सूची में टॉप पर दक्षिण अफ्रीका के ही रिचर्ड लेवी हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 45 गेंदों पर सैकड़ा जमाया था.
शनिवार के मैच में राहुल के अलावा वेस्टइंडीज के खेमे से भी एक शतक आया. इंडीज टीम के इविन लेविस ने 48 गेंदों पर शतक जमाया. खास बात यह है कि लेविस ने दूसरे ही टी-20 में उन्होंने पांचवां सबसे तेज शतक जमाने की उपलिब्ध हासिल की. 24 साल के इस बल्लेबाज ने अपनी 100 रनों की पारी में पांच चौके तथा नौ छक्के लगाए. इतनी लंबी पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट आश्चर्यजनक रूप से 204.08 का रहा. अपने करियर का पहला टी-20 मैच उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ नागपुर में खेला था.
टी-20 के टॉप 4 शतक इस प्रकार हैं |
खिलाड़ी | गेंद | देश | बनाम | वर्ष |
रिचर्ड लेवी | 45 | द.अफ्रीका | न्यूजीलैंड | 2012 |
डुप्लेसिस | 46 | द.अफ्रीका | इंडीज | 2015 |
के.राहुल | 46 | भारत | इंडीज | 2016 |
ए. फिंच | 47 | ऑस्ट्रेलिया | इंग्लैंड | 2013 |
क्रिस गेल | 47 | इंडीज | इंग्लैंड | 2013 |
ई.लेविस | 48 | इंडीज | भारत | 2016 |