महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा के साथ यह तस्वीर आपका दिन बना देगी

महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा के साथ यह तस्वीर आपका दिन बना देगी

खास बातें

  • धोनी ने इस तस्वीर में नकली दाड़ी लगा रखी है
  • धोनी इन दिनों परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं
  • अक्टूबर में धोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम की कप्तानी करेंगे
नई दिल्ली:

जहां भारतीय टीम वेस्टइंडीज के साथ होने वाले टेस्ट मैचों की तैयारियों में व्यस्त है वहीं वनडे कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों परिवार के साथ क्वालिटी टाइम एंजॉय कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर बेटी जीवा के साथ फोटो शेयर की है, जिसमें पिता और बेटी एक साथ काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

इस तस्वीर में धोनी ने अपनी बेटी को गोद में बिठा रखा है और नकली दाड़ी लगा रही है। विश्व कप विजेता टीम के कप्तान धोनी ने इससे पहले भी अपनी बेटी के साथ तस्वीरें शेयर की हैं।

पिछले महीने हुए जिम्बाब्वे टूर के बाद से धोनी ज्यादा सक्रिय दिखाई नहीं दिए। अब वह अक्टूबर में न्यूजीलैंड के साथ होने वाली वनडे सीरीज में भारत की कप्तानी करेंगे। यही नहीं साक्षी धोनी भी जीवा की तस्वीरें शेयर करती हैं।
 


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com