आप भी देखिए धोनी की सैल्यूट सेल्फी

आप भी देखिए धोनी की सैल्यूट सेल्फी

ट्विटर पर धोनी द्वारा अपलोड की गई तस्वीर

भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सेना की अपनी वरदी के साथ सैल्यूट करते सेल्फी ली है। इस सेल्फी को उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपलोड किया है।

धोनी ने भारत के 69वें स्वतंत्रता दिवस से पहले ख़ास अंदाज़ में आज़ादी का जश्न मनाया है। धोनी का सेना से प्रेम जगजाहिर है। उन्हें भारत सेना ने लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि से सम्मानित किया है।

वैसे भारतीय कप्तान इन दिनों भारतीय सेना के आगरा स्थित पैरा रेजिमेंट में दो सप्ताह की ट्रेनिंग हासिल कर रहे हैं। धोनी बीते 5 अगस्त को पैरा ट्रेनिंग स्कूल में ट्रेनिंग के लिए पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि इस ट्रेंनिंग के बाद धोनी भारतीय सेना के अधिकारियों से पांच पैराशूट जंपिंग के लिए अनुमति मांगेंगे।
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com