चार साल बाद धोनी का शतक, फिर दिखा आक्रामक अंदाज, जड़े दनादन छक्के, बनाया रिकॉर्ड

चार साल बाद धोनी का शतक, फिर दिखा आक्रामक अंदाज, जड़े दनादन छक्के, बनाया रिकॉर्ड

धोनी ने अपनी 134 रनों की तूफानी पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए...

खास बातें

  • धोनी का पुराना रूप एक बार फिर से कटक वनडे में देखने को मिला
  • कटक में धोनी ने 122 गेदों में 134 रनों की तेजतर्रार पारी खेली
  • धोनी ने अपनी विस्फोटक पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए
नई दिल्ली:

महेंद्र सिंह धोनी ने जब से कप्तानी से इस्तीफा दिया तभी से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि क्रिकेट प्रेमियों को उनका बेखौफ अंदाज देखने को मिलेगा. इस बात को तब और बल मिल गया था जब युवराज सिंह ने वनडे सीरीज शुरू होने से पहले कहा था कि हम दोनों मैदान पर बेखौफ अंदाज में खेलते नजर आएंगे. हालांकि पुणे वनडे में ये जोड़ी कुछ खास नहीं कर सकी लेकिन कटक वनडे में दोनों ने आक्रामक क्रिकेट खेलते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. करियर की शुरुआती दौर से ही लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए मशहूर रहे महेंद्र सिंह धोनी का पुराना रूप एक बार फिर से कटक वनडे में देखने को मिला.

कटक वनडे में महेंद्र सिंह धोनी ने 122 गेदों में 134 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. धोनी ने अपनी पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 109.83 रहा. महेंद्र सिंह धोनी ने 4 साल शतक लगाया है. इससे पहले धोनी ने 19 अक्टूबर 2013 कोऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया था.  

200 से ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले भारतीय
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर अब 203 छक्के दर्ज हो गए हैं. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय और दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. धोनी के बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम आता है. उन्होंने 195 छक्के लगाए हैं. इस तरह से धोनी ने आज उनका यह रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. भारत के लिए वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में धोनी और तेंदुलकर के बाद सौरव गांगुली (189 ), युवराज सिंह (150), वीरेंद्र सहवाग (131), सुरेश रैना (120) और रोहित शर्मा (117) का नंबर आता है.
 

MS Dhoni, Yuvraj singh, INDvsENG, India vs England
युवराजि सिंह और महेंद्र सिंह धोनी के बीच 256 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई....

दुनिया में चौथे बल्लेबाज
दुनिया में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी चौथे स्थान पर आ गए हैं. पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने सर्वाधिक (351) छक्के लगाए हैं. उनके बाद श्रीलंका के सनत जयसूर्या का नाम आता है. उन्होंने 270 छक्के लगाए हैं. वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने 238 छक्के लगाकर तीसरे स्थान पर हैं. धोनी के बाद न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम (200) का नंबर आता है.   

चार साल बाद लगाया वनडे में शतक
महेंद्र सिंह धोनी ने कटक वनडे में 134 रनों की धुंआधार पारी खेली. धोनी की यह 10वां शतक है. धोनी ने 4 साल यह शतक लगाया है. इससे पहले धोनी ने 19 अक्टूबर 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया था. इस बीच धोनी ने 13 अर्धशतक जरू लगाए और 10 बार नाबाद रहे. इस दौरान धोनी का सर्वाधिक स्कोर वनडे में नाबाद 92 रन रहा जो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाए थे.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com