बारिश के बीच धोनी ले रहे बाइक राइडिंग का आनंद, कुछ यूं मना रहे छुट्टियां...

बारिश के बीच धोनी ले रहे बाइक राइडिंग का आनंद, कुछ यूं मना रहे छुट्टियां...

रांची में बारिश के बीच बाइक राइड के लिए जाते एमएस धोनी...

जिम्बाब्वे दौरे की कामयाबी के बाद शॉर्टर फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी अपने ही अंदाज में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। टीम इंडिया जहां बेंगलुरू में बारिश के बीच अभ्यास के मौके ढूंढ रही है वहीं कप्तान धोनी अपने शहर रांची में अपनी बाइक चलाने का आनंद ले रहे हैं। धोनी ने हेल्मेट के साथ अपनी फोटो फेसबुक पर पोस्ट की है।

धोनी ने इस तस्वीर के नीचे लिखा है, " बारिश और बाइक राइड। रांची में इस बारिश की बेहद ज़रूरत थी।"

बेटी के साथ बिता रहे वक्त
ऐसा नहीं है कि धोनी क्रिकेट से बेख़बर हो गए हैं। लंबे समय के बाद उन्हें ब्रेक मिला है। जिम्बाब्वे दौरे पर उन्होंने कहा था कि वह अपने परिवार और बेटी के साथ वक्त बिताना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि उन्हें परिवार के साथ इतना कम वक्त मिला है कि उनकी बेटी उन्हें शायद पहचानती भी नहीं।

जैसे ही धोनी को समय मिलता है वह जीवा के साथ घूमने निकल पड़ते हैं। उन्होंने ऐसी ही एक तस्वीर फरवरी में फेसबुक पर पोस्ट की थी-
 


जिम्बाब्वे में भी चलाई थी खास बाइक
धोनी को बाइक राइडिंग इतनी पसंद है कि वह जिम्मबाब्वे दौरे में एक पुलिस वाले की बाइक चलाते हुए भी नजर आए थे और उसकी फोटो भी पोस्ट की थी-



कुंबले से की है चर्चा
धोनी ने जिम्बाब्वे दौरे से लौटने के बाद नए कोच अनिल कुंबले से भी बात की है। कुंबले ने खुद प्रेस कॉन्फ़्रेंस में आकर कहा कि उन्होंने टीम के भविष्य को लेकर विराट कोहली और धोनी से चर्चा की है। छट्टियों के बीच भी धोनी की उर्जा बनी हुई है। भारत-न्यूज़ीलैंड क्रिकेट सीरीज़ (अक्टूबर 2016 में 3 टेस्ट, 5 वनडे) के दौरान टीम इंडिया के फ़ैन्स और फ़िट धोनी को एक्शन में देखने की उम्मीद करेंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com