पढ़ें, अमेरिका में वनडे कैप्टन एमएस धोनी को कौन-सा सम्मान मिला

पढ़ें, अमेरिका में वनडे कैप्टन एमएस धोनी को कौन-सा सम्मान मिला

अमेरिका यात्रा पर एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी (फोटो : साक्षी धोनी के फेसबुक पेज से)

न्यूयार्क:

अमेरिका की निजी यात्रा पर गए भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी को न्यूजर्सी में एक प्रस्ताव के जरिये सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उनकी उपलब्धियों और जज्बे के कारण लोगों विशेषकर बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बनने पर दिया गया।

धोनी को यह सम्मान न्यूजर्सी की टोम्स रिवर सिटी में एडिसन की ‘एडिसन काउंसिल ऑफ द टाउनशिप’ ने दिया।

एडिसन क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष अतुल हुक्को ने एक प्रस्ताव पेश किया और धोनी को ‘सीमित ओवरों के क्रिकेट के महानतम फिनिशर में से एक’ होने के लिए सम्मानित किया। प्रस्ताव में क्रिकेट में धोनी की उपलब्धियों का जिक्र था। इसमें 2004 में उनके पदार्पण से लेकर उनके नेतृत्व में जीते गए 2007 आईसीसी विश्व टी-20, 2011 विश्व कप और 2013 आईसीसी चैंपियन्स ट्राफी का वर्णन शामिल था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

प्रस्ताव में कहा गया, ‘‘अपने नेतृत्व कौशल, असाधारण आचरण और जज्बे, विनम्रता और मैदान पर प्रचार से दूर रहने के कारण धोनी सभी उम्र के बच्चों के लिए प्रेरणा हैं, जिसमें न्यूजर्सी में दक्षिण एशिया के बच्चे भी शामिल हैं।'