यह ख़बर 18 दिसंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

सचिन तेंदुलकर गूगल पर सर्वाधिक सर्च किए जाने वाले खिलाड़ी

नई दिल्ली:

क्रिकेट को हाल ही में अलविदा कहने वाले महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर इस वर्ष इंटरनेट पर सर्वाधिक सर्च किए जाने वाले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा सचिन सर्वाधिक सर्च किए जाने वाले भारतीय हस्तियों में शीर्ष 10 में भी शामिल रहे। गूगल द्वारा जारी ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

तेंदुलकर के अलावा सर्वाधिक सर्च होने वाले खिलाड़ियों में मिल्खा सिंह, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, अर्जेंटीना फुटबाल टीम के स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी, स्विटजरलैंड के शीर्ष टेनिस स्टार रोजर फेडरर, भारत की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, राहुल द्रविड़, वेस्ट इंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल, रविंद्र जडेजा और भारतीय शीर्ष बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल शामिल हैं।

गूगल इंडिया द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, इस वर्ष भ्रष्टाचार से लिप्त इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ट्रेंडिंग सूची में दूसरे स्थान पर रहा। गूगल इंडिया ने एक वक्तव्य जारी कर कहा आईपीएल-6 ने रन और परिणाम जानने के लिए ऑनलाइनल सर्च के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com